स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

रोहतक में शादी के तीन दिन बाद नई नवेली दुल्हन ससुराल से मोबाइल फोन और नगदी लेकर फरार !


तहलका न्यूज / रोहतक

रोहतक जिले के युवक की शादी 24 जनवरी को उत्तराखंड के साथ हुई थी। शादी के 3 दिन बाद नई नवेली दुल्हन अपने पति का मोबाइल फोन और दस हजार रुपए लेकर मौके से फरार हो गई। रोहतक पुलिस ने पीड़ित परिवार के शिकायत पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी ।





रोहतक जिले के गांव चमारिया के निवासी एक युवक ने बताया कि 24 जनवरी को उसकी शादी उत्तराखंड की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। ‌ शादी के 3 दिन बाद 27 जनवरी को उसकी पत्नी बिना बताए घर से कहीं चली गई। उन्होंने आसपास के एरिया और रिश्तेदारों में काफी तलाश की। लेकिन उसका कोई पर कोई सुराग नहीं लगा। ‌ जब घर पर आकर सामान चैक किया तो‌ उसका मोबाइल फोन और घर में रखी ₹10000 की नकदी गायब मिली।‌




सदर थाना की जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि उन्होंने पीड़ित की शिकायत मिली है। जिसके आधार पर मामला दर्ज करके दुल्हन की तलाश की जा रही है। अभी तक दुल्हन का कहीं पर कोई सुराग नहीं लग पाया। इधर, यह शादी जिन्होंने करवाई थी, उनसे भी पूछताछ की जा रही है, ताकि सुराग जुटाए जा सकें।



हमसे जुड़ने के लिए इन्हें फोलो करें 

Youtube पर ख़बरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



फेसबुक पेज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और फोलो करें

 

एप पर ख़बरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और ज्वाइन करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |