स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ई-टेंडरिंग के विरोध में सरपंचों ने हांसी जींद मार्ग पर लगाया जाम, दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे पर भी जुटे सरपंच !

tahalka news Haryana Sarpanchs gathered on Hansi Jind Marg and Delhi Sirsa National Highway to protest against e-tendering in Hisar


तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़


e-tendering के विरोध में हिसार जिले के सरपंचों ने रविवार  के लिए चक्का जाम का ऐलान किया था। जिसके तहत नारनौंद ब्लॉक के सरपंचों ने चंडीगढ़ मार्ग पर गांव भैणी अमीरपुर के पास अवरोधक डालकर सड़क पर जाम लगा दिया। वहीं दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे पर गांव माय्यड़ टोल व लांघड़ी टोल को सरपंचों ने फ्री करवा दिया है। 






प्रदेश सरकार की ई टेंडरिंग योजना के खिलाफ सरपंचों ने मोर्चा खोला हुआ है। लेकिन सरकार सरपंचों को इलेक्शन करवाने की धमकी देकर उन्हें दबाने का प्रयास कर रही है और सर पर लगातार होते जा रहे हैं। ‌ टोहाना में मुख्यमंत्री की रैली के दिन भी सरपंचों ने प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा था। ‌ रविवार को गोहाना में देश के गृहमंत्री अमित शाह की रैली है और इस रैली का भी प्रदेशभर के सरपंचों ने विरोध करने का फैसला किया था वही हिसार जिले के सरपंचों ने चक्का जाम का ऐलान किया था। ‌ इसी ऐलान के तहत नारनौंद ब्लॉक के सरपंच सुबह ही जुटने शुरू हो गए थे और करीब दस बजे उन्होंने हांसी चंडीगढ़ मार्ग पर गांव भैणी अमीरपुर के पास सड़क पर अवरोधक डालकर सड़क पर जाम लगा दिया। जिसके कारण सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई।‌






वही हांसी खंड के सरपंच दिल्ली हिसार नेशनल हाईवे 9 के टोल प्लाजा पर एकत्रित हुए और टोल फ्री करवा दिया। इसके अलावा आदमपुर और अग्रोहा खंड के सरपंचों ने दिल्ली सिरसा नेशनल हाईवे 9 के लांघड़ी टोल को फ्री करवा दिया। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल को तैनात किया गया था। 





2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी अभी से इसका शंखनाद करने के लिए सोनीपत जिले के गोहाना में रैली का आयोजन 29 जनवरी रविवार को होनी है। इस रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर सहित हरियाणा के अनेक बड़े नेता शिरकत करेंगे। रैली में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा नेताओं ने गांव गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को रैली में पहुंचने का न्यौता दिया था।‌ लेकिन प्रदेशभर के सरपंच सरकार की नई पॉलिसी ईटेंडरिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने इस रैली से दूरी बनाने के अलावा विरोध करने की राणनीति तैयार की थी। 






वहीं बेरोजगारों की मांग उठा रहे नवीन जयहिंद को रात को ही पुलिस हिरासत में ले लिया था। इसके अलावा किसान संगठन गन्ने के मूल्य में बढ़ोतरी करने के अलावा अन्य मांगों को लेकर काफी समय से शुगर मिल के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं उन्होंने भी इस रैली में ना जाने और विरोध करने का ऐलान किया हुआ है इसी के तहत किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ के नेतृत्व में किसान के केएमपी पर एकत्रित होकर इस रैली का विरोध करेंगे। ‌‌





सरपंच शनिवार को रोहतक के जसिया में बैठक कर अपना शक्ति प्रदर्शन कर चुके हैं। प्रदेश के खंड विकास कार्यालयों पर सरपंचों का धरना प्रदर्शन जारी है। सरपंचों ने ऐलान किया है कि जब तक सरकार अपने मनमाने फैसले वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा और वे किसी सुरत पीछे नहीं हटेंगे।




सरपंचों ने बताया कि अब वे आरपार की लड़ाई लड़ेंगे। ई टेंडरिंग लागू करना ग्राम विकास के कार्यों पर अंकुश लगाना है। ई टेंडरिंग से गांव के विकास कार्य बाधित होंगे। इसलिए ई टेंडरिंग नीति को वापिस लेकर 25 लाख तक के विकास कार्य करवाने की छूट दी जाए।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |