मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने अर्धनग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन !
तहलका न्यूज / सिरसा
खराब हुई फसलों के मुआवजे की मांग को लेकर सिरसा में किसान पिछले काफी समय से धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन ना ही तो सरकार का कोई मंत्री है और ना ही जिला प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी सुध लेने के लिए पहुंचा। इससे गुस्साए किसानों ने सोमवार को अर्धनग्न होकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।
किसान नेता लखविंदर सिंह ने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने के नाम पर वोट लेने वाली सरकार आज किसानों से पूरी तरह से पूरे हुए हैं जिसका खामियाजा उसको आने वाले समय में भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीमा कंपनियों की तरफ किसानों का करीब ढाई सौ करोड रुपए मौजा बकाया है लेकिन बीमा कंपनियां इस बारे में कोई भी उचित कार्रवाई नहीं कर रही और ना ही सरकार बीमा कंपनियों को किसानों का मुआवजा देने का कोई आदेश दे रही है। जबकि बीमा करवाने के समय सरकार व सरकारी अधिकारी बार-बार किसानों से मौजा करवाने के लिए दबाव बनाते हैं। अब ना ही तो किसानों को खराब हुई फसलों का मुआवजा दिलवा रही है और ना ही अधिकारी कोई कदम उठा रहे हैं। पिछले 13 दिनों से जिला मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं ।लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि और ना ही स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी उनकी सुध लेने के लिए पहुंचा। जबकि उनका धरना प्रदर्शन निरंतर जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks