देश की आजादी के लिए मर मिटने वाले अमर शहीदों का राष्ट्र रहेगा हमेशा ऋणी : एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत
तहलका न्यूज / हांसी
देश की आजादी के स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले ज्ञात- अज्ञात वीर शहीदों की याद में स्थानीय लघु सचिवालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग तथा उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार आज 30 जनवरी को वीर शहीदों की याद में 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के निर्देश मिले थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देशों की अनुपालन में तथा शहीदों की प्रति कृतज्ञता की भावना को ध्यान में रखते हुए आज उन्हें दिल से याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। इस कार्यक्रम में लगभग सभी विभागों के अधिकारी कर्मचारी ने शामिल होकर अमर शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई है। उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों तक की आहुति देने वाले अमर शहीदों का राष्ट्र हमेशा ऋणी रहेगा। इस अवसर पर एसडीएम कार्यालय के सुपरिडेंट धर्मवीर सिंह, स्टेनो संतोष गिल, संजय शर्मा, रवि कुमार, लिपिक चंदन , एसपी कार्यालय से सुभाष शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks