बड़ी खबर : सिरसा में जग्गा गैंग के बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली, पुलिस ने दबौचा !
तहलका न्यूज / सिरसा
सिरसा के डबवाली क्षेत्र के कालांवाली के तख्तमल और ताऊआना रोड़ पर गुरुवार की देर शाम करीब 6:30 बजे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश के घुटने में गोली लगी है। जिसको उपचार के लिए सीआईए पुलिस डबवाली की टीम सिरसा के अस्पताल में लेकर आई है। जबकि उसके 2 साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए।
मिली के मुताबिक बलकार के साथ दो अन्य बदमाश भी साथ में थे। बलकार जग्गा का करीबी बताया जा रहा है और चार नामजद आरोपितों में वह शामिल था। गुरुवार शाम को सीआईए डबवाली को उसके तख्तमल- तारुआना रोड़ पर होने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस ने उसकी गाड़ी का पीछा करना शुरू किया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। इसके बाद जवाबी फायरिंग में उसके घुटने पर गोली लग गई। जबकि उसके 2 साथी अंधेरे का फायदा उठाते हुए पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गए। पुलिस को उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ है। पुलिस ने इस मामले में आज तीन ओर लोगों को हिरासत में लिया हुआ है। जबकि बुधवार को दो महिलाओं को इस मामले में गिरफ्तार किया था। इन पर जग्गा को पनाह देने का आरोप है।
सिरसा के पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन ने बताया कि बलकार पर 8 मामले दर्ज है। दीपू और बीरेंद्र की हत्या में बलकार भी शामिल है। बलकार जग्गा का राइट हैंड है। बाकी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें लगातार उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। जल्द ही बाकी आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।
राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 25 जनवरी को है शाह सतनाम जी महाराज का अवतार दिवस |
Encounter between miscreants of Jagga gang and police in Sirsa, one miscreant got shot, latest news Sirsa, Sirsa News Today, Taja khabar Haryana Live , Sirsa ki taja khabar, Haryana news Today, latest news haryana, Hisar news Today, latest news Hisar, Haryana news Hindi, India news Today, live News Hisar Haryana, Breaking News Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks