बवानी खेड़ा क्षेत्र के गांव में किसान की गोली मारकर हत्या !
तहलका न्यूज / भिवानी
बवानी खेड़ा क्षेत्र के गांव सीपर में एक किसान की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है मृतक के शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयान पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।
मृतक किसान अजीत के भाई मनजीत ने बताया कि उनका परिवार तोशाम में रहता है और उसका भाई अभी गांव में खेती करता है खेती के सिलसिले में गांव में आता जाता रहता था और गांव में रहते समय उनके पुश्तैनी मकान में ही रहता था। करीब पन्द्रह दिन पहले खेत में काम को लेकर अजीत गांव आया था। अक्सर उससे बातचीत होती रहती थी। उन्होंने बताया कि बुधवार की देर रात तक उसका भाई गांव के मकान पर ठीक-ठाक बताया जा रहा है।
लेकिन वीरवार की सुबह उसे कोई संपर्क नहीं हुआ तो वह गांव में पहुंचे और देखा तो अजीत मकान के अंदर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है उन्होंने इसकी सूचना अपने परिजनों तो पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बवानी खेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि उसके सिर में एक गोली मारी गई है। जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस ने मंजीत के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 25 जनवरी को है शाह सतनाम जी महाराज का अवतार दिवस |
Bhiwani news Farmer shot dead in village of Bawani Khera area, latest news Bhiwani, murder news Today Haryana, bhiwani News Today, Taja khabar Bhiwani,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks