बिजली निगम और नगर निगम करोड़ों रुपए की बकाया राशि को लेकर आमने-सामने , शहर में ब्लैक आउट !
तहलका न्यूज / पानीपत
पानीपत शहर में बिजली निगम बिजली बिलों को लेकर नगर निगम की तरफ 17 करोड़ रुपए बकाया राशि निकल रहा है तो नगर निगम भी बिजली निगम की तरफ 22 करोड़ रुपए टैक्स बकाया होने का दावा कर रहा है। इसको लेकर दोनों विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आमने सामने हो गए हैं। बिजली निगम स्ट्रीट लाइट सहित नगर निगम से जुड़े कार्यालयों के कनैक्शन काटने में लगा हुआ है।
दिसंबर 2021 तक जितने भी नगर निगम के बिजली संबंधित कनेक्शन थे, उनके एवज में बिजली निगम ने नगर निगम के बकाया टैक्स की राशि अर्जेस्ट कर दी थी। इसके बाद जनवरी 2022 से जनवरी 2023 तक अब तक करीब 17 करोड़ रुपये नगर निगम की तरफ बिजली निगम का बकाया निकलता है।
इसके लिए बिजली निगम की तरफ से नगर निगम के अधिकारियों को पत्र लिखे जा रहे हैं तो दूसरी तरफ नगर निगम के अधिकारी भी बकाया टैक्स भरने को लेकर बिजली निगम अधिकारियों को पत्र भेज रहे हैं।
नगर निगम के अधिकारियों का दावा है कि बिजली निगम से उसे करीब 22 करोड़ रुपये म्यूनिसिपल टैक्स के पर बकाया है। इस पर बिजली निगम का दावा है कि निगम के सभी सरकारी कार्यालय, ट्यूबवेल, एसटीपी और स्ट्रीट लाइटों के नगर निगम पर 17 करोड़ रुपये अतिरिक्त बकाया हैं। नगर निगम की देनदारी थी, उसे निगम के इन बिजली बिलों में पहले से अर्जेस्ट कर दिया था।
नगर निगम के अधिकारियों का ने कहा कि बिजली निगम ने अपने रिकॉर्ड में नगर निगम के कुल 647 कनेक्शन दिखाए हुए हैं। इनमें सभी सरकारी कार्यालय, उनके बिजली बिल, पानी के कनेक्शन और बिजली के बिलों को भी शामिल किया गया है। निगम का कहना है कि बिजली निगम के ठेकेदारों की तरफ से नगर निगम की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इससे रात में अंधेरा होने से शहर के लोगों को परेशानी हो रही है।
बिजली निगम के एक्सईएन वीके गोयल ने बताया कि सिटी डिवीजन का जितना भी बकाया था, उसका रिकॉर्ड नगर निगम अधिकारियों को दे दिया गया है। अब नगर निगम अधिकारी तय करेंगे कि आगे क्या कार्रवाई करनी है।
वहीं नगर निगम के एक्सईएन प्रदीप कल्याण ने बताया कि नगर निगम और बिजली निगम के पूरे रिकॉर्ड का मिलान किया जा रहा है। पूरे रिकॉर्ड की रैली होने के बाद ही पता चलेगा कि कौन से विभाग की देनदारी निकलती है। उन्होंने बिजली निगम के अधिकारियों से गुजारिश की है कि बिजली कनेक्शन ना काटे इससे लोगों को परेशानी होती है। इसके लिए जल्द समस्या का समाधान निकाल लेंगे।
राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 25 जनवरी को है शाह सतनाम जी महाराज का अवतार दिवस |
Haryana news Electricity Corporation and Municipal Corporation face to face for the outstanding amount of crores of rupees, black out in the city, Panipat news today, latest news panipat, Taja khabar panipat, panipat ki taja khabar, Municipal Corporation Panipat,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks