स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ईयर फोन लगाकर वीडियो बनानी पड़ी महंगी, रेल से कटकर दो भाईयों की मौत !

 


तहलका न्यूज / करनाल


करनाल रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर दो युवक एयर फोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर वीडियो बना रहे थे कि उनको रेल के आने का पता नहीं चला। अंबाला की तरफ से एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर उनकी मौत हो गई। को काफी दूर तक घसीटते हुए ले गई। मृतक दोनों युवक रिश्ते में एक दूसरे के भाई लगते थे और दसवीं कक्षा के छात्र थे। 




घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा होगी और इसकी सूचना पुलिस को दी। दोनों के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। वहीं मृतकों के परिजनों को इसकी सूचना लगी तो मातम छा गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि घोघड़ी फाटक के पास चर्च है। वह गुरुवार को रेलवे लाइन पार कर चर्च में जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। युवकों ने कानों में लीड नहीं लगाई थी। दोनों युवक शाम को एक साथ घर से निकले थे। मृतक दोनों युवक कक्षा 10वीं के छात्र थे। जिनमें 18 वर्षीय तुषार पानीपत के रेल कलां का रहने वाला था। जबकि 17 वर्षीय नवीन करनाल के मंगल कॉलोनी स्थित डेहा बस्सी का निवासी था। नवीन और तुषार दोनों रिश्ते में भाई लगते थे। बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे दोनों घर से बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। 




घोघड़ी फाटक के पास पहले भी रेल दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है। रेलवे लाइन पार कर आते-जाते हैं। जबकि वहां पर लोगों के आने-जाने के लिए अंडरपास बना है। उसके बावजूद भी लोग लाइन पार करते समय पहले भी ट्रेन की चपेट में आ चुके है।






घोघड़ी फाटक के पास पहले भी रेल दुर्घटनाओं में लोगों की जान जा चुकी है। इसके बावजूद लोग सतर्क नहीं हैं और रेलवे लाइन पार कर आते-जाते हैं। जबकि वहां पर लोगों के आने-जाने के लिए अंडरपास बना है। लाइन पार करते समय लोग पहले भी ट्रेन की चपेट में आ चुके है।




राम रहीम फिर आएगा जेल से बाहर, 25 जनवरी को है शाह सतनाम जी महाराज का अवतार दिवस |

Haryana Karnal news Making video with ear phone was expensive, two brothers died after being cut off from the train, Karnal News Today, Haryana news Today, latest news Karnal, latest news haryana, Taja khabar Karnal, Karnal ki taja khabar, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |