डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत आज हरियाणा के प्रत्येक गांव, शहर को देगी स्वच्छता की सौगात !
पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के आगमन व परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के जन्ममाह को समर्पित होगा सफाई अभियान !
आज आपके भाई सुनील कोहाड़ पत्रकार का जन्मदिन है बधाई नहीं दोगे
तहलका न्यूज / चंडीगढ़ ( Tehelka News Haryana )
डेरा सच्चा सौदा ( Dera Sacha Sauda Haryana ) हरियाणा की साध-संगत पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ( Sant Dr Gurmeet Ram Rahim Singh insan ) के बागपत आश्रम ( Barnawa aasrm ) में पधारने और परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ( Shah Satnam Ji Maharaj birthday ) का पावन अवतार महीना 23 जनवरी सोमवार को अनूठे तरीके से सेलिब्रेट करेंगी। सोमवार को डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु एक साथ पूरे हरियाणा में सफाई अभियान चलाकर प्रदेश को स्वच्छता की सौगात देंगे।
इस दिन सुबह दस बजे से शाम 4 बजे तक हरियाणा के 22 जिलों के 7422 गांवों, शहरों, कस्बों, तहसील व नगरों में सफाई अभियान चलाएंगे। सफाई अभियान को लेकर पूरे हरियाणा की साध-संगत में खुशी का माहौल है और साध-संगत अपने-अपने एरिया में सफाई अभियान की तैयारियों में जुटी हुई है। बता दें कि इसी जनवरी महीने की 25 जनवरी को डेरा सच्चा सौदा के दूसरे गद्दीनशीन परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने अवतार धारण किया था। इस दिन को डेरा सच्चा सौदा ( Dera Sacha Sauda Sirsa ) की साध-संगत हर साल मानवता भलाई के कार्य कर मनाती है। इसी के तहत सोमवार 23 जनवरी को हरियाणा राज्य की साध-संगत पूरे प्रदेश में सफाई अभियान ( calin Haryana ) चलाकर प्रदेश को स्वच्छता की सौगात देंगी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks