बड़ी खबर : जींद में दो बाईकों की भिड़ंत, चार युवकों की मौत, दो गंभीर , जन्मदिन बन गया मरण दिन !
Road accident in Jind, four died
आसन निवासी नितिन व उसके दूसरे गांव से दोस्त जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे गांव, गांव में रविवार को होना था दादा खेड़ा का बड़ा कार्यक्रम
तहलका न्यूज जींद
जींद गोहाना रोड़ पर गांव राधाना के पास दोनों की आपस में आमने-सामने की भिड़ंत होगी जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को तुरंत अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने एक की गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआई रोहतक रैफर कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। जिनका पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा।
जींद के नजदीकी गांव आसन निवासी 18 वर्षीय नितिन का 28 जनवरी शनिवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्त गांव आसन निवासी शिव, शामलो कलां निवासी गोविंदा, गांव कालवा निवासी सुमित के साथ बाइक पर सवार होकर जींद में जन्मदिन की पार्टी मनाने आए हुए थे। देर रात चारों बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वो जींद गोहाना मार्ग पर गांव रधाना के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड गए और नितिन, राम कालोनी निवासी गौरव, हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी सोनू, गांव कालवा निवासी सुमित की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव आसन निवासी शिव कुमार तथा शामलो कलां निवासी गोबिंदा गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग व राहगीरों ने तुरंत ही मृतकों तथा घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की 'सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जिनके शवों का पोस्टमार्टम रविवार को करवाया जाएगा।
गौरतलब है कि गांव आसन में दादा खेड़ा की यादें रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन करवाया जाना था और इस कार्यक्रम की तैयारियां जोर शोर से चल रही थी। क्योंकि इस कार्यक्रम में आयोजित होने वाले भंडारे में गांव के सभी ग्रामीणों सहित आसपास के गांव के लोगों को भी न्यौता दिया जाता है। इसके लिए गांव में 3 दिन से ही गांव में कार्यक्रम की तैयारियों का दौर शुरू था और कढ़ाई चढ़ी हुई थी। लेकिन जैसे ही हादसे की सूचना गांव में लगी तो पूरे गांव में मातम पसर गया। अब इस कार्यक्रम को लेकर ग्रामीण बैठक कर इसे स्थगित करने का विचार कर रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks