स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद में चाकुओं से गोद कर युवक की हत्या, कैफे में म्यूजिक बजाने को लेकर हुई थी कहासुनी !

 


तहलका न्यूज / जींद : 


 जींद जिले में रानी तालाब पर आज सुबह युवक की चाकू से गोदकर हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। घटना को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से भाग गए।



जानकारी के मुताबिक गांव लुदाना निवासी रोहित बी फार्मेसी में फिफ्थ सेमेस्टर का छात्र था और अपने दोस्त के साथ रानी तालाब के पास कैफे में आया हुआ था। यहां म्यूजिक बजाने को लेकर अज्ञात लड़कों के साथ कहासुनी हो गई। जिस पर रोहित अपने दोस्तों के साथ कैफे से बाहर भाग आया। हमलावर युवकों ने पीछा कर रोहित पर रानी तालाब के पास चाकू से वार कर दिया। जिसके कारण वो गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रोहित को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।






हमसे जुड़ने के लिए इन्हें फोलो करें 

Youtube पर ख़बरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



फेसबुक पेज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और फोलो करें

 

एप पर ख़बरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और ज्वाइन करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |