बरवाला में हेरोइन/चिट्ठा सहित मोटरसाइकिल सवार युवक काबू !
हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने हांसी रोड़ बरवाला से एक मोटरसाइकिल सवार युवक को हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया और अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
एएसआई रोहतास ने बताया कि पुलिस टीम गस्त के दौरान पुराना बस स्टैंड बरवाला में मौजूद थी कि ताज कॉलोनी हांसी रोड़ बरवाला में नशीले पदार्थ सहित एक मोटरसाइकिल सवार के कॉलोनी में आने की सूचना मिली। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने ताज कॉलोनी हांसी रोड़ बरवाला से पुलिस टीम को देख भागने की कोशिश कर रहे एक मोटरसाइकिल सवार को काबू कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम वार्ड नंबर 14 बरवाला निवासी सुधीर उर्फ पिनी बताया। तलाशी लेने पर सुधीर उर्फ पीनी की जेब से एक पॉलिथिन की थैली से 7 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन/चिट्ठा और मोटरसाइकिल को पुलिस ने कब्जे में लेकर सुधीर उर्फ पीनी के खिलाफ थाना बरवाला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।
बरामद हेरोइन/चिट्ठा के बारे में की गई प्रारंभिक पूछताछ में सुधीर उर्फ पीनी ने बताया कि यह हेरोइन/चिट्ठा मेरे मामा प्रकाश का है । आरोपित को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है मामले में आगामी जांच जारी है।
Haryana Hisar news Youth riding a motorcycle with heroin / chittha under control in Barwala in Hisar, Haryana news, Hisar News Today, Today News hisar,
हिसार की ताजा खबर Today Live
दैनिक भास्कर हरियाणा Today
हिसार भास्कर न्यूज़ पेपर today
हिसार भास्कर न्यूज़ पेपर Today pdf
हिसार न्यूज़ लाइव टीवी
हिसार न्यूज़ अमर उजाला टुडे
हिसार जागरण e Paper Today
हिसार जागरण टुडे
दैनिक भास्कर हरियाणा Rewari today
हिसार केसरी
हिसार जिला
हिसार जिले के गांव
दैनिक भास्कर हरियाणा PDF Download
Haryana News

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks