हिसार जिले के गांव में जुआ खेलते सात गिरफ्तार, 81 हजार रुपए से अधिक रुपए बरामद !
Haryana Hisar news Seven arrested for gambling in Hisar district's village, more than Rs 81,000 recovered
तहलका न्यूज / हिसार : सुनील कोहाड़
सीआईए हिसार पुलिस टीम ने गांव धांसू स्थित खाली प्लॉट से ताश के पत्तो के साथ जुआ खेलते हुएं 7 युवको को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उनके कब्जे से 81 हजार रुपए से अधिक राशि बरामद करके उनके खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
उप निरीक्षक दयानंद ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि गांव धांसू स्थित एक खाली प्लॉट में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तो के साथ जुआ खेल रहे है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पहुंच ताश के पत्तो के साथ जुआ खेल रहे 7 व्यक्तियों में धांसू निवासी अनिल, राजकुमार, हवा सिंह, राजेश, शुशील, राय सिंह और कुलदीप को काबू कर अनिल से 15000 रुपये, राजकुमार से 7500 रुपये, हवा सिंह 35000 रुपये, राजेश 5500 रुपये, सुशील 5500 रुपये, राय सिंह से 4500 रुपये और कुलदीप 8500 रुपये और बीच में एक अखबार के टुकड़े पर 52 ताश के पत्ते व 5600 रुपये के करसी नोट बरामद हुए। जिनका जोड़ करने पर कुल 87100 रुपये हुआ। बरामद धनराशि और ताश के पत्तो को कब्जा पुलिस लेकर उपरोक्त सभी के खिलाफ थाना सदर हिसार में जुआ अधिनियम के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks