स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार : सोना चोरी के मामले में पश्चिम बंगाल का स्वर्ण कारीगर गिरफ्तार



तहलका न्यूज : हिसार : सुनील कोहाड़ 

     पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह‌ IPS के निर्देशानुसार कार्रवाई करते ही हिसार पुलिस की वाहन चोरी निरोधक पुलिस टीम ने खजान्चियान बाजार हिसार में सोने की दुकान पर कारीगर द्वारा 31.020 ग्राम सोने की चोरी के मामले में आरोपी स्वर्ण कारीगर हुगली, पश्चिम बंगाल निवासी हलिम मलिक को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 381 के तहत अंकित अभियोग संख्या 518 दिनाक 01.07.2022 में गिरफ्तार किया गया है। 






     मुख्य सिपाही राकेश कुमार ने बताया कि थाना शहर हिसार में चांद मार्केट खजान्चियान बाजार हिसार स्थित स्वर्ण कारीगर निर्मल मांझी ने अपने एक कारीगर हुगली, पश्चिम बंगाल निवासी हलिम मलिक  द्वारा 31.020 ग्राम सोना चोरी कर भाग जाने के बारे में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि चांद मार्केट खजान्चियान बाजार हिसार मे निर्मल बंगाली के नाम से मेरी सोने की दुकान है। 01.07.2022 को जल्द सुबह मेरा कारिगर हलिम मलिक जो हमारे साथ हिसार ही रहता है 31.020 ग्राम सोना (लगभग) चोरी करके भाग गया है। हमारे फोन मिलाने पर भी यह फोन नही उठा रहा है। थाना शहर में दी गई शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपित हलिम मलिक को मेरठ से गिरफ्तार किया गया है। 




     आरोपित सोना चुराने के बाद मेरठ, उत्तरप्रदेश में छिप गया था। आरोपित को आज अदालत में पेश कर चोरी शुदा सोने की बरामदगी के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।





हमसे जुड़ने के लिए इन्हें फोलो करें 

Youtube पर ख़बरें देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।



फेसबुक पेज पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और फोलो करें

 

एप पर ख़बरें पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें और ज्वाइन करें

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |