मुंढाल गांव में फायरिंग से दहशत, कालेज में हुई थी मामूली अनबन !
तहलका न्यूज / भिवानी ( Bhiwani news )
भिवानी कॉलेज में किसी बात को लेकर छात्रों में अनबन हो गई और मामला रफा-दफा हो गया। गांव खुर्द निवासी सत्यवीर का लड़का भी मामला रफा दफा होते ही अपने घर आ गया। शनिवार की शाम को जब वह अपने पिता के साथ गली में खड़ा हुआ था तो बाइक सवार युवकों ने उन पर firing फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए।
पुलिस को दी शिकायत में गांव मुंढाल खुर्द निवासी सतबीर ने बताया कि उसका लड़का भिवानी के कॉलेज में पढ़ता है। कॉलेज में ही कुछ छात्रों में अनबन हो गई थी उसका लड़का भी शामिल था। कॉलेज की बात कॉलेज में ही खत्म हो गई थी और मामला रफा-दफा हो गया था। 20 जनवरी की शाम को वह अपने लड़के के साथ घर के बाहर खड़े हुए थे। उसी दौरान बाइक पर कुछ युवक आए, जिनके हाथ में हथियार थे। उन्होंने आते ही उसके लड़के को जान से मारने की धमकी दी और फायर कर मौके से भाग गए। इसके बाद आरोपितों ने उसके पास फोन भी किया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में तीन नामजदों भरमीत, लखन सोनी व कुनाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है । पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks