स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार: नशा तस्करों की मकानों पर चला बुलडोजर, कार्रवाई के दौरान JCB पर गिरा लैंटर !

 

तहलका न्यूज / हिसार: सुनील कोहाड़ 

हिसार में पुलिस ने 4 नशा तस्करों की अवैध प्रॉपर्टी को तोड़ दिया। इस दौरान पहले लोगों ने विरोध किया। महिलाएं चिल्लाई भी, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट के आदेश पर कार्रवाई जारी रही। तस्करों ने स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर कब्जा किया था। सितंबर 2022 में भी प्रशासन इस बस्ती में 1 महिला समेत 2 तस्करों के घरों पर बुलडोजर चला चुका है। मौके पर 2 डीएसपी की अगुवाई में 400 महिला एवं पुरुष कर्मी तैनात रहें। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ।








     इसी कड़ी में आज शनिवार को सिविल अस्पताल के पीछे और सुंदर नगर हिसार के पास अंबेडकर बस्ती में कुछ अपराधिक प्रवृत्ति के लोगो द्वारा स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर अवैध संसाधनों व अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त हो किए गए अवैध निर्माण को गिराया गया है। अंबेडकर बस्ती हिसार निवासी रणधीर उर्फ धीरा, वेद उर्फ वेदों, बलबीर उर्फ भल्ला और बिमला के मकान को गिराया गया हैं। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आस पास के मकानों पर पुलिस तैनात की गई। डीएसपी श्री कप्तान सिंह और डीएसपी श्री नारायण चंद भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। 






   अवैध तरीके से निर्माण किए गए मकानों के ऊपर पहले जिला प्रशासन की ओर से नोटिस लगाया गया था। शनिवार सुबह जब पुलिस और प्रशासन की टीम अंबेडकर बस्ती पहुंची, उस समय चारों मकानों से अधिकतर समान बाहर निकाला जा चुका था। बचे हुए सामान को भी घरों से बाहर निकालने के उपरांत पुलिस ने मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। 








     पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार रणधीर उर्फ धीरा के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, पीओ, चोरी, आबकारी और लड़ाई झगड़े के कुल 12 अभियोग अंकित है। वेद उर्फ वेदों पर एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के दो अभियोग अंकित है। बलबीर उर्फ भल्ला पर एनडीपीएस एक्ट और लड़ाई झगडे के 3 अभियोग और बिमला पर एनडीपीएस एक्ट और चोरी के 3 अभियोग अंकित है। उपरोक्त सभी नशीले पदार्थों के व्यापार में शामिल रहें है। उपरोक्त चारो का स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर पिछले कई सालों से अवैध कब्जा है। इन्होंने स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर अवैध रूप से पक्के मकानों का निर्माण किया। जिन्हे आज पुलिस और जिला प्रशासन की टीमों ने गिराया है।







    पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने कहा है कि पुलिस विभाग मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त अपराधियों व उनके द्वारा अवैध धंधों से अर्जित चल अचल संपत्ति की लगातार पहचान कर रहा है जिसमें राजस्व विभाग, निगम कार्यालय व स्थानीय प्रशासन का भी सहयोग लिया जा रहा है। नशा तस्करो को किसी भी प्रारूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता l नशा करने वालो, तस्करो एवम उन से जुड़े व्यक्तियों की विभिन्न स्रोतों से पहचान की जा रही है। यह कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। यदि किसी भी नागरिक को नशा तस्करी अन्य किसी भी अपराध की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 01662-237150, 88140-57100, 88140-58100, 112 व 88140-11591 पर सूचित करे।






      आज की कार्रवाई में जिला प्रशासन की तरफ तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पीएमओ सहित सिविल अस्पताल के डॉक्टर की टीम भी मौके पर पहुंची।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |