स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

गांव में एक ही रात को बंद पड़े दो घरों से लाखों रुपए के आभूषण व अन्य सामान चोरी !

 

तहलका न्यूज 


गांव बापोड़ा में एक ही रात को बंद पड़े तो दो घरों से चोर हजारों रुपये की नकदी व आभूषणों पर हाथ साफ कर गए। प्राथमिक तौर पर एक घर से करीब डेढ़ लाख रुपये की चोरी अनुमानित हुई है, जबकि दूसरे के मालिक न होने के कारण चोरी का आंकलन नहीं हो पाया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





पुलिस को दी शिकायत में गांव बापोड़ा निवासी तेजबीर सिंह ने बताया कि उसके तीन लड़के है और शादीशुदा है। सभी लड़के अलग-अलग रहते है। उसका बड़ा  लड़का सुरेंद्र अपने बच्चों के साथ बाहर गया हुआ था, इसलिए घर पर कोई नहीं था। 19 जनवरी की रात को अज्ञात चोर उसके लड़के सुरेंद्र के घर का ताला तोड़कर आभूषण व नकदी चोरी कर ले गए। चोरी के बारे में उसने अपने आस-पड़ोस से जानने की कोशिश की तो उसे पता चला कि पड़ोसी अन्य सुरेंद्र नामक व्यक्ति के घर में भी चोरी हो गई। दूसरा सुरेंद्र अपने बेटे के पास बंगलुरू गया हुआ है। तेजबीर ने बताया कि चोर उसके बेटे सुरेंद्र के मकान से पांच सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, झूमके, चांदी के सिक्के व 25 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। जबकि दूसरे सुरेंद्र के घर से अभी चोरी होने की रकम व आभूषणों  का आंकलन नहीं हो पाया। क्योंकि वह अभी घर पर नहीं पहुंचा था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |