निजी स्कूलों पर लटकी खतरे की तलवार, बैठक कर निजी स्कूल संचालकों ने बनाई रणनीति !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सरकार की पॉलिसी पर खरा न उतरने वाले काफी निजी स्कूलों पर खतरे की तलवार लटकी हुई है। वहीं निजी स्कूल संचालक अपने स्कूलों को बचाने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में नारनौंद ब्लाक के निजी स्कूल संचालकों की बैठक प्रधान जगदीश भैरो की अध्यक्षता में गांव कापड़ो स्थित शहीद भगत सिंह स्कूल में आयोजित की गई। इस बैठक में अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई।
प्रधान जगदीश भैरो व महासचिव सतपाल कौशिक ने बताया कि बैठक में स्कूलों की समस्याओं के संबंध में तथा उनके निवारण के लिए विचार विमर्श किया गया। सभी स्कूल संचालकों ने हरियाणा सरकार, शिक्षा बोर्ड, परिवहन विभाग को मांग पत्र देने का निर्णय लिया है। जिसमें मुख्य मांगे अस्थाई मान्यता प्राप्त स्कूलों को एक साल का अतिरिक्त समय देना, बोर्ड ड्यूटी में 25प्रतिशत स्टाफ की ड्यूटी लगाए जाने और स्कूल बसों का समय अवधि 20 साल तक करने की मुख्य मांगें शामिल हैं। वहीं एम आई एस पोर्टल पर आधार कार्ड लागू किया जाए।
स्कूल संचालकों ने ग्रामीण आंचल में शिक्षा के प्रचार और प्रसार के लिए प्राइवेट स्कूलों की भूमिका बताते हुए सरकार से इन सभी स्कूलों के प्रति नरम रुख अपनाने की अपील की। प्रधान जगदीश भैरो ने बताया कि आज हमारे स्कूलों से डॉक्टर, इंजिनियर, कैप्टन, अधिकारी, बैंक अधिकारी, अध्यापक तथा दूसरी सेवाओं में भी देश की सेवा कर रहे हैं। अतः हमारे स्कूलों को समाज व सरकार ने सम्मानित करने का काम करना चाहिए।
इस अवसर पर राजेश गौतम, पंकज मौण माजरा, जयबीर कोथ, अनिल गोयत, सतपाल आर्य, राजा दलाल, अनूप लोहान, अखिल भैणी, अशोक पेटवाड़, अनिल पेटवाड़, रामलाल, सत्यवान, सुशील खेड़ी, मेवासिह , राकेश सिन्धु आदि अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।
Hisar news Private school operators made a strategy after meeting, latest news Narnaund, Hansi news Today, latest news Hisar, Hisar news Today , latest news Haryana, Haryana news Hindi, India news Today, latest news Hansi, Hansi news, Today latest news, haryana news live,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks