मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की हिसार जिले में की छापेमारी, घरेलू गैस का किया जा रहा था गलत तरीके से प्रयोग !
हिसार : सुनील कोहाड़/ तहलका न्यूज
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता हिसार को सूचना मिली कि, शहर हिसार में घरेलू गैस सिलिण्डरों को व्यवसायिक गतिविधियों में उपयोग करके दुरूपयोग किया जा रहा है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर आज दिनांक 26.12. 2022 को उ.नि. ईश्वर सिंह, मुख्यमन्त्री उड़नदस्ता हिसार, दीपक श्योराण उप निरीक्षक खादय आपूर्ति विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा विकास नगर हिसार स्थित गोदाम का औचक निरीक्षण किया गया। यहां पर हलवाई/कैटरिंग का कार्य किया जा रहा था। मौका पर प्रवीण कुमार पुत्र नानक वासी गॉव सुलखनी हाल सुन्दर नगर हिसार कार्य करता हुआ पाया गया और 04 घरेलू गैस सिलिण्डर पाये गये, जिनमें से दो सिलिण्डर गैंस भट्ठी के लगे हुये थे। 04 सिलिण्डरों एवं 02 गैस भट्ठियों को कब्जा में लिया गया। घरेलू गैस सिलिण्डरों का उपयोग व्यवसायिक गतिविधियों में करना पाये जाने पर प्रवीण कुमार उपरोक्त को राउण्ड अप करके उसके विरूद्व धारा 7, 10, 55 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत थाना शहर हिसार मैं अभियोग अंकित किया गया है।
इसके उपरान्त उपरोक्त टीम द्वारा शिव शक्ति नमकीन भण्डार, मुल्तानी चौक हिसार का औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर संदीप पुत्र जगदीश प्रसाद वासी गॉव पनिहार चक्क कार्य करता हुआ मिला और 05 घरेलू गैस सिलिण्डर पाये गये, जिनमें से दो सिलिण्डर गैस भट्ठी के साथ लगे हुये थे। 05 सिलिण्डरों एवं 02 गैस भट्ठियों को कब्जा में लिया गया। संदीप ने बतलाया कि वह शिव शक्ति नमकीन भण्डार में नौकरी करता है, दुकान का मालिक दलबीर सिंह है। घरेलू गैस सिलिण्डरों का उपयोग व्यवसायिक गतिविधियों में करना पाये जाने पर संदीप उक्त को राउण्ड अप करके उसके विरूद्व धारा 7, 10, 55 आवश्यक वस्तु अधिनियम के अंतर्गत थाना एच.टी.एम. हिसार मैं अभियोग अंकित किया गया है।
इसके बाद उपरोक्त टीम द्वारा बालसमन्द रोड़ हिसार स्थित आर्य सर्विस स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर राकेश पुत्र दौलतराम वासी प्रेम कालोनी हिसार एक गाड़ी में घरेलु गैस सिलिण्डर से गैस भरता हुआ पाया गया और 07 घरेलू गैस सिलिण्डर पाये गये। 07 गैस सिलिण्डरों एवं गाड़ी में गैस भरने की मोटर को कब्जा में लिया गया। घरेलू गैस सिलिण्डरों का उपयोग व्यवसायिक गतिविधियों में करना पाये जाने पर राकेश उक्त को राउण्ड अप करके उसके विरूद्व आवश्यक वस्तु अधिनियम की धारा 7,10,55 के अन्तर्गत अभियोग अंकित किया जा रहा है।
Haryana Hisar news Chief Minister's flying squad raided Hisar district, Hisar mein gas ki Kalam bajari cm flying ki chhapemari, latest news Hisar, breaking news Hisar, Haryana news Today, latest news Haryana, balsamand Road Hisar, Hisar news Today, live Hindi news, articles,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks