सरपंच बनने के लिए बनवाया फर्जी प्रमाण पत्र, नवनिर्वाचित महिला सरपंच सहित तीन पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
चुनावी दंगल में उतरने वाले उम्मीदवार अपने जीत के लिए जी तोड़ मेहनत करते हैं । कोई पैसे के दम पर चुनाव जीतना चाहता है। तो कोई शराब के दम पर वही चुनाव आयोग के सामने फर्जी कागजात पेश करने के मामले भी आए दिन उजागर होते रहते हैं। इन मामलों में साईं कोई बड़ा राजनीतिक हो या फिर छोटे से गांव में राजनीति करने वाला मामूली पंच और सरपंच उम्मीदवारों के नाम उजागर होते रहते हैं। ऐसा ही मामला हिसार जिले के बरवाला क्षेत्र के गांव में सामने आया है। जिसमें एक महिला ने एससी वर्ग से संबंध रखते हुए बीसीए वर्क का फर्जी प्रमाण पत्र बनवा कर बीसीए कोटे की महिला के लिए आरक्षित सरपंच पद का चुनाव लड़ा और सरपंच चुनी गई।
बरवाला खंड के गांव ढाणी मिरदाद की नवनिर्वाचित महिला सरपंच दुर्गी देवी और उनका पति सोमवीर पंचायत चुनाव होते ही विवादों में फंस गए हैं। सरपंच पर पिछड़ा वर्ग (बीसी-ए) का फर्जी प्रमाण पत्र बनवाकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाया गया है। विश्व मानवाधिकार सुरक्षा आयोग के सदस्य एवं पटेल नगर हिसार निवासी डॉ. पुनीत ने बरवाला थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस में महिला सरपंच दुर्गी देवी, सोमवीर और सतीश के खिलाफ धोखाधड़ी और षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज करवाया गया है।
डॉ. पुनीत ने बताया कि ढाणी मिरदाद उनका पैतृक गांव है। गांव का रहने वाला सोमवीर अनुसूचित जाति से संबंध रखता है। करीब चार साल पहले उसने दुर्गी के साथ प्रेम विवाह किया था। दुर्गी देवी एससी में हेड़ी जाति से संबंध रखती है। उसके पिता अशोक की फैमिली आईडी में उन्होंने एससी जाति दिखाई हुई है।
इस बार के पंचायत चुनाव में उनके गांव में सरपंच का पद बीसीए वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई थी। जबकि पंचायत चुनाव में दुर्गी ने अपने पति सोमबीर के साथ मिलकर पटवारी वह पूर्व सरपंच से मिलीभगत करते हैं बीसी-ए में नायक जाति दर्शाते हुए जाली प्रमाण पत्र बनवा लिया और सरपंच का चुनाव लड़ा और गांव की सरपंच बन गई।
बरवाला पुलिस ने डॉ पुनीत की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए नवनिर्वाचित सरपंच दुर्गा देवी उसके पति सोमबीर पटवारी सतीश के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
डीएसपी अशोक कुमार की जांच में आरोप सही पाए गए, जिस पर पुलिस ने महिला सरपंच व उसके पति सहित एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
Latest news Haryana, Haryana panchayat election news, Hisar today news, Barwala news Today, fake BC a certificate, fake cartificate, Dhani mirad sarpanch fraud News,
sunilkohar
Big Villages in Hisar District
When was Hisar district formed
where is hisar
How many kilometers is Hisar from here
History of Hansi Haryana
Amar Ujala Chandigarh
Who built the city of Hisar?
UP News
history of Hisar
what is the old name of hisar
Largest village of Hisar district
Hisar Map
How many kilometers from Delhi to Hisar
from Hisar
sunilkohar Which is the biggest village of Hisar district?
When was Hisar district formed?
How many police districts are there in Haryana?
What is the number of women police stations in Haryana?

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks