जेएनवी पाबड़ा में पूर्व छात्र मिलन समारोह, 34 साल बाद क्लासमेट से मिलकर भावुक हुए नवोदियन , खुशी के मारे निकले आंसू, बच्चों संग बांटे बचपन के अनुभव !
Alumni meet celebrated with great fanfare at JNV Pabda,
पूर्व छात्र रहे आईएएस, आईपीएस, एचसीएस, डॉक्टर सहित अनेक उच्च अधिकारी पहुंचे समारोह में
नवोदय को बताया देश का सबसे बड़ा प्लेसमेंट हब
आईएएस अकेडमी, द आवर्स, द सक्सेस व जेटीसी ने नवोदियन की सफलता देख 50 प्रतिशत की दी छूट
2023 का कलेंडर किया जारी व फ्रेंडली मैच का हुआ आयोजन
नवोदय विद्यालय पाबड़ा को दी 20 लाख की ग्रांट
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नवोदय विद्यालय आज भारत मे ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया मे सफलता का सबसे बड़ा प्लेसमेंट हब बन गया है। अनुभव व मेहनत के आधार पर नवोदय के बच्चे सभी निजी व सरकारी संस्थानों को पीछे छोड़कर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे है। नवोदय विद्यालय ही एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां जम्मू कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक एक जैसा प्लेटफॉर्म है। कम सुविधाओ में ज्यादा करके दिखाने का सबसे बड़ा उदाहरण नवोदय विद्यालय ही है। उक्त शब्द मुख्यातिथि व अतिरिक्त उपायुक्त नीरज कादयान, आईएएस हरीश वशिष्ठ, आईपीएस विजय प्रताप सिंह व आईआरएस रणसिंह ने जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा में बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहे। सभी पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साँझा किए और ख़ुशी के मारे आंसू निकल पड़े। इस दौरान वर्षभर किए गए कार्यों का कलेंडर भी जारी किया।
पूर्व छात्रों की संस्था नवोदय शक्ति के प्रधान लक्ष्मण श्योराण व मीडिया प्रभारी अजय लोहान ने बताया कि नवोदय शक्ति संस्था द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय पाबडा में करवाए गए पूर्व छात्र मिलन समारोह में 1993 से 2021 बैच तक के पास आउट होकर अनेक उच्च पदों पर आसीन होकर देश का नाम रोशन करने वाले पूर्व छात्र और देश विदेश में विभिन्न सेवाओं में उत्कृष्ट सेवाएं दे रहे करीब 500 छात्र छात्राएं उपस्थित रही। कार्यक्रम में अनेक पूर्व छात्र रहे आईएएस, आईपीएस, एचसीएस, लेफ्टिनेंट व डॉक्टर सहित अनेक उच्च अधिकारी पहुंचे ओर एलुमनाई के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
पूर्व छात्र मिलन समारोह के मुख्यातिथि व अतिरिक्त उपायुक्त नीरज कादयान ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नवोदय में पढ़कर बच्चे चाहे कितने ही बड़े पदों पर चले जाएं पर उनके अंदर कभी ईगो नहीं आती। जो बच्चा बचपन से ही स्वावलंबी होता है उसका सफल होना लाजमी है। जीवन मे लक्ष्य का निर्धारण होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों को सुझाव देते हुए कहा कि कम्युनिकेशन स्किल पर ज्यादा से ज्यादा ध्यान दे ताकि कॉन्फिडेंस बुलट हो और सफलता जल्दी मिल सके। उन्होंने बच्चों से अपील करते हुए कहा कि आप जीवन मे सफल हो या न हो पर जीवन मे अच्छा इंसान जरूर बनना है।
जवाहर नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्र व आईएसएस डॉक्टर हरीश वशिष्ठ ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज में जो कुछ भी हूँ वो केवल नवोदय स्कूल पाबड़ा की ही बदौलत है। उन्होंने कहा कि जीवन मे प्रतिस्पर्धी दोस्तों का बहुत बड़ा महत्व होता है। सभी बच्चे सपने जरूर ले लेकिन जीवन मे सपने वो लेने चाहिए जो आपको कभी सोने न दे। जो कुछ भी हम पढ़ते है उसका 90 प्रतिशत हम कुछ समय के बाद भूल जाते है लेकिन जो बच्चा रिवीजन को ज्यादा महत्व देता है वो कामयाब होता है और कभी भूलता नहीं है। इस दौरान उन्होंने बच्चों को करियर बनाने व मुश्किल चीजे याद करके के आसान तरीके भी बताए।
34 साल बाद क्लासमेट से मिलकर भावुक हुए नवोदियन, खुशी के मारे निकले आंसू, बच्चों संग बांटे बचपन के अनुभव :
नवोदय शक्ति वे प्रधान लक्ष्मण श्योराण व मीडिया प्रभारी अजय लोहान ने बताया कि करीब 34 साल पहले शिक्षा ग्रहण करने के बाद पुनर्मिलन समारोह में पहुंचे नवोदियन अपने पुराने स्कूल में आते ही ख़ुशी के मारे इतने झूम उठे कि उनकी आँखों से ख़ुशी के मारे आँशु निकल पड़े और एक दूसरे से व बच्चों से अपने बचपन के अनुभव बांटे। पूर्व छात्र कैप्टन अनिल दुहन, आईपीएस विजय प्रताप सिंह, आईआरएस रणसिंह, डीएसओ व राष्ट्रपति अवार्डी शिवतेज, डायरेक्टर डॉ सुरेश चिल्ला, एक्सईएन राजेश निंदानिया व भरत, डीयू प्रोफेसर संजीत यादव, डायरेक्टर सुरेश शिला, जनरल मैनेजर अमीर अली, प्रधान लक्ष्मण श्योराण, डॉ अजय लोहान, एडवोकेट मनोज कुश, डॉ नीतू रहेजा, इंस्पेक्टर नरेंद्र पुनिया, कुलजीत सहारण, जेएनवी के प्राचार्य मनोज भटनागर व डॉ सुदेश चहल आदि ने भी नवोदय में पढ़ रहे बच्चों से अपने जीवन के अनुभव साँझा किए और जीवन में ऊंचाइयों को छूने के मूल मन्त्र बताए। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को आईएएस हरीश वशिष्ठ व अतिरिक्त उपायुक्त नीरज कादियान आदि अनेक अधिकारियों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ते हुए जीवन मे कामयाबी हासिल करनी चाहिए।
बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समा : पूर्व छात्र मिलन समारोह के अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय पाबड़ा के बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रस्तुतियां देकर मुख्यातिथि, सभी पूर्व छात्रों व दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।
आईएएस व कम्पीटिशन अकेडमी भी हुई नवोदियन की मुरीद :
प्रधान लक्ष्मण श्योराण व मीडिया प्रभारी अजय लोहान ने बताया कि अनेक उच्च पदों को हासिल करने के बाद अनेक आईएएस व कंपटीशन की कोचिंग देने वाली एकेडमी भी नवोदय विद्यालय पाबड़ा के छात्रों की मुरीद बनी हुई है। आईएएस अकेडमी, द आवर्स, द सक्सेस व जेटीसी ने नवोदय विद्यालय के पूर्व छात्रों के संगठन नवोदय शक्ति से अपील करते हुए उन्होंने कोचिंग में बच्चों को 50% तक छूट देने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद अब नवोदय स्कूलों के पूर्व छात्र आईएएस, आईपीएस, एचसीएस व अनेक उच्च पदों को केवल 50% फीस तय करके हासिल कर सकते हैं।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks