सीसर खरबला से झोटा व नारनौंद भैणी से भैंस, बालु से पिक अप गाड़ी, पानीपत से डंपर चोरों क सफीदों सीआईए ने किया गिरफ्तार !
जींद, कैथल, सोनीपत, पानीपत और हिसार जिले में दे चुके हैं चोरी की वारदातों को अंजाम
जींद : तहलका न्यूज
गांव सीसर खरबला से झोटा व नारनौंद क्षेत्र के गांव भैणी अमीरपुर से भैंस व कट्टड़ी को चोरी करने वाले चोर गिरोह के तीन सदस्यों को सफीदों सीआईए पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है। इनका गिरोह हिसार, जींद, कैथल, सोनीपत और पानीपत जिलों में चोरी की वारदातों को अंजाम देता रहा है।
सीआईए सफीदों की टीम उप निरीक्षक दिलबाग सिंह के नेतृत्व में अपराधों की रोकथाम के लिए हाट रोड़ सफीदो मौजूद थे कि सूचना मिली कि रोजला गांव निवासी प्रवीण उर्फ पिन्ना, संदीप, विजय उर्फ झंडू अपने पास चोरी की पिकअप गाड़ी लिए हुए हैं और रात के समय पशु चुराने का काम करते है। वो रोजला से कारखाना होते हुए चोरी की पिकअप गाङ़ी लेकर सफीदों की तरफ आएंगे। इस पर तीनों आरोपितों को पिकअप गाड़ी सहित कुरड़ गांव के पास काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि उनके खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज है। उनके खिलाफ जींद के अलावा सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल और हांसी ,हिसार, में कई मामले दर्ज हैं।
इन वारदात को दिया अंजाम
7/8 दिन पहले साहनपुर रोड सफीदों पर एक खेत मे बने कोठा के पास से एक हैरो, एक कल्टीवेटर, एक जीरी का झारना, एक साईकिल व एक टोर्च चोरी की थी।
करीब 20-25 दिन पहले गांव सीसर खरबला जिला हिसार से एक झोटा चोरी किया था।
20-25 दिन पहले गांव भैणी अमीरपुर जिला हिसार एक मकान से एक भैंस व कटङ़ा चोरी किया था।
करीब डेढ महीना पहले पिल्लू खेड़ा मंडी जिला जींद के पास खेतों से 8-9 कट्टे जीरी के चोरी किये थे।
करीब डेढ महीना पहले गांव परड़ाना जिला पानीपत स्कूल के पास गली से एक डंपर ट्राली चोरी की थी।
करीब दो महीने पहले कलायत से सजूमा रोड जिला कैथल की तरफ एक निर्माणधीन पुल के पास से लोहा की पाइप, लोहा के सरिया व एक लोहा का बैंड चोरी किया था ।
करीब दो महीने पहले असंध से करनाल रोड एक गुरुद्वारा के पास एक गाड़ी से करीब 40-45 कट्टों जीरी चोरी की थी।
करीब दो महीने पहले गांव भैसवाल खुर्द जिला सोनीपत एक मकान से एक भैंस व एक कटङ़ी चोरी की थी ।
करीब ढाई महीने पहले गांव बालु जिला कैथल में एक गोदाम से बोलेरो पिकअप चोरी की थी।
करीब ढाई महीने पहले बिचपड़ी से गोहाना रोड जिला सोनीपत पर रेलवे पुल के नीचे खडी गाडी से 50 पेटी शराब ठेका देशी चोरी की।
करीब तीन महीने पहले गांव राजौंद से अलेवा रोड़ जिला कैथल से एक स्कूटी चोरी की थी।
ये भी पढ़ें
खेदड़ थर्मल पॉवर प्लांट में बड़ा हादसा
सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !
हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !
🙏धन्यवाद।🙏
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
Safidon CIA arrested buffalo thieves from Sisar Kharbala to Jhota and Narnaund Bhaini, Jind News, Kaithal news, Sonipat news, Panipat news, haryana news Today,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks