स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

प्रेरणादायक : लोहारी राघो की बेटी ने ‘खेलो हरियाणा’ में फिर बनाया कीतिमान,आर्टिस्टीक सिंगल में पूरे हरियाणा में पाया पहला स्थान, सर्पदंश पीड़ित के इलाज को दान कर दी इनाम की राशि !

 Haryana Hisar news Lohari Ragho's village daughter once again created a record in 'Khelo Haryana', got first position in artistic single in entire Haryana, Name amount donated for the treatment of snakebite victim



नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


 ‘कौन कहता है आसमां में छेद नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों’...किसी शायर की इन पंक्तियों को एक बार फिर सच कर दिखाया है जिला हिसार के गाँव लोहारी राघो की बेटी प्रेरणा बड़गुजर ने। जींद स्थित चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित खेलो हरियाणा की आर्टिस्टीक सिंगल प्रतियोगिता के अंडर-18 वर्ग में गोल्ड मेडल झटक प्रेरणा बड़गुजर ने हरियाणा में पहला स्थान हासिल कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। खास बात यह कि प्रेरणा ने प्रतियोगिता के दौरान इनाम में मिली राशि को सर्पदंश पीड़ित के इलाज के लिए दान कर प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जींद विधायक कृष्ण मिड्ढा ने प्रेरणा बड़गुजर को गोल्ड मेडल, प्रशस्ती पत्र व पुरस्कार स्वरुप नकद राशि देकर सम्मानित किया। इस खेल प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी जिलों से 66 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसके लिए सभी जिलों में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थी। गत माह 20 नवंबर को हिसार में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रेरणा बड़गुजर ने पहला स्थान हासिल किया था जिससे उनका राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन कर लिया गया। बता दें कि योग खिलाड़ी प्रेरणा बड़गुजर पिछले तीन साल में राज्य, जिला व खंड स्तर की योग प्रतियोगिताओं में अब तक दर्जनों मेडल झटक चुकी है।

 







सर्पदंश पीड़ित के इलाज को दान कर दी इनाम की राशि

योग के क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करती आ रही प्रेरणा बड़गुजर ने अपन नाम के मुताबिक जमाने के लिए प्रेरणास्त्रोत भी बनी है। प्रेरणा ने आज प्रतियोगिता में जीती हुई इनाम राशि को गाँव लोहारी राघो निवासी सर्पदंश से पीड़ित बलजीत नायक के इलाज में सहयोग के लिए दान कर मानवता भलाई व परोपकार की गजब मिसाल पेश की है। बता दें कि बलजीत नायक को करीब दो माह पहले उस समय सांप ने काट लिया था जब वह इंट भट्टे पर काम कर रहे थे। शरीर में जहर फैलने के कारण पीजीआई में चिकित्सकों को बलजीत का एक पैर काटना पड़ा। बलजीत अब एक पैर गंवा चुके हैं तथा उनके परिवार की आर्थिक हालत बहुत ही खस्ता है। बेटी प्रेरणा ने बताया कि उसने पहले ही सोच रखा था कि यदि वे इस प्रतियोगिता में हरियाणा में प्रथम आती हैं तो वे इनाम राशि को सर्पदंश पीड़ित के इलाज के लिए दान कर देंगी। 









पिछले माह भी योग में झटके थे दो गोल्ड 

गत माह 18 से 21 नवंबर तक भिवानी में आयोजित योग प्रतियोगिता के दौरान भी प्रेरणा ने दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल हासिल किया था। यह प्रतियोगिता भिवानी स्थित कृष्ण प्रणामी विद्या मंदिर में 18-19-20 नवंबर को आयोजित की गई थी जिसमें अंडर-14 योग प्रतियोगिता में प्रेरणा ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता के अगले ही दिन 21 नवंबर 2022 को प्रेरणा का खेलो हरियाणा के लिए चयन हो गया था। 











योगाचार्य अमित से मिली योग की प्रेरणा

31 अगस्त 2011 को गाँव लोहारी राघो निवासी नरेंद्र बड़गुजर के घर जन्मी प्रेरणा को शुरू से ही व्यायम का बहुत शौंक था। पिता नरेंद्र के साथ हिसार एचएयू स्थित फार्म हाउस में व्यायाम को जाना इनका नित्य का नियम था। यहाँ अमित नाम के योगाचार्य ने जब प्रेरणा की व्यायाम करने की प्रतिभा को देखा और इसकी सराहना करते हुए प्रेरणा को योगासनों का अभ्यास करने की सलाह दी। प्रेरणा ने लगातार दो माह तक योगाचार्य अमित से योग के गुर सीखे। लेकिन इस दौरान योगाचार्य अमित को जरूरी कार्य के चलते हिसार से बाहर जाना पड़ गया। जाने से पहले योगाचार्य अमित ने पिता नरेंद्र को सलाह दी कि प्रेरणा का योगाभ्यास कभी मत छोड़ने दें। प्रेरणा एक दिन विश्वस्तर की योग खिलाड़ी अवश्य बनेगी।











हरियाणा को पूरे भारत में दूसरा स्थान दिलवा चुकी प्रेरणा

योगाचार्य अमित के जाने के बाद पिता नरेंद्र बड़गुजर ने 2 जुलाई 2020 को प्रेरणा को आजाद नगर स्थित उड़ान योग स्टूडियो में प्रवेश दिला दिया। यहाँ योगाचार्य वीरेंद्र बडाला, रविन्द्र आर्य व गोविंद के सान्निध्य में प्रेरणा ने चार महीने तक अथक परिश्रम किया। प्रेरणा की मेहनत रंग लाई और नवंबर 2020 में आयोजित जिलास्तरीय योग प्रतियोगिता में प्रेरणा ने जिलेभर में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस जिलास्तरीय योग   प्रतियोगिता में जिलेभर से करीब 250 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसी फडरेशन का राज्यस्तरीय प्रदर्शन दिसंबर,2020 आनलाईन करवाया  गया जिसमें प्रत्येक जिले से प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता मे प्रेरणा ने अपनी आयुवर्ग (8-10 वर्ष) के खिलाड़ियों को हराते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा किया। जनवरी ,2021 को इस प्रतियोगिता का राष्ट्रीय प्रदर्शन हुआ यह भी कोविड की महामारी को मध्यनजर रखते हुए आनलाईन करवाया गया। इसमें लगभग पूरे देश से 10 हजार खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई इसमें प्रेरणा ने हरियाणा को द्वितीय स्थान दिलाकर अपने गांव व जिले का नाम रोशन किया। 









कुछ यूं चला प्रेरणा की उपलब्धियों का सिलसिला

गांव बरखी खेड़ी में फरवरी 2021 में  आयोजित जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता में भी प्रेरणा प्रथम स्थान पर रही। इसी फडरेशन ने अपनी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता सोनीपत के गोहाना में करवाई जिसमें हरियाणा के सभी जिलों के लगभग 350 योग खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस बार भी प्रेरणा ने सभी को अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान पर कब्जा किया। इस फडरेशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता  3 मार्च 2021 को पश्चिम बंगाल के कलकत्ता में रखी गई थी लेकिन कोरोना महामारी के कारण प्रेरणा उसमें भाग नहीं ले पाई। हरियाणा योग स्पोर्ट्स एसोसिएशन(एचवाईएसए)द्वारा 23 मार्च 2021 को आयोजित करवाई गई योग प्रतियोगिता की जानकारी प्रेरणा को 22 मार्च की रात 10 बजे प्राप्त हुई। महज एक घण्टे के अभ्यास से इस प्रतियोगिता में भी प्रेरणा ने पूरे हरियाणा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर गांव को फिर से गौरवान्वित किया। प्रेरणा ने इस फडरेशन की राष्ट्रीय प्रतियोगिता मे प्रेरणा ने भाग लिया किंतु अभ्यास की कमी के कारण सैमीफाइनल मे नहीं पहुंच सकीं । अभी हाल ही में 3 अक्टूबर 2021 कोे दयानंद कॉलेज प्रांगण में आयोजित जिलास्तरीय प्रतियोगिता में एक बार फिर प्रेरणा नेसभी खिलीाड़ियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान पाया। तत्पश्चात 16 व 17 अक्तूबर को आयोजित द्वितीय राज्य स्तरीय योगासन चैंपियनशिप के सब जुनियर वर्ग में ट्रेडीशनल योगासन व आर्टिस्टिक सिंगल में पहला स्थान हासिल कर गाँव व जिला हिसार का मस्तक गर्व से ऊंचा किया है। इन दोनों ही मुकाबलों में प्रदेश के सभी जिलों से अनेक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था।         










माता-पिता को है बेटी की उपलब्धियों पर नाज

पिता नरेंद्र बड़गुजर व माता को भी बेटी की इन उपलब्धियों पर नाज है। बेटी प्रेरणा द्वारा किए जा रहे शानदार प्रदर्शन से वे बेहद खुश हैं तथा उन्हें पूरा यकिन है कि प्रेरणा एक न एक दिन जरुर विश्व स्तरीय खिलाड़ी बनेगी और योग के क्षेत्र में भारत का डंका पूरी दुनिया में बजाएगी। पिता नरेंद्र भी बेटी के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं। वे स्वंय भी बेटी को रोजाना योगाभ्यास करवाते हैं।




ये भी पढ़ें

SDM व पार्षद में हुई तू तू मैं मैं , ACP ना आते बीच में तो हो जाता मामला गंभीर


जाट कॉलेज से अगवा छात्रा बरामद, अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रा ने शादी से मना किया तो अंशुल चहल ने रची अपहरण की पटकथा !



सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !


हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |