स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

25 दिसंबर तक मुआवजा बांटना शुरू नहीं किया तो 26 दिसंबर से खेड़ी चौपटा तहसील में शुरू होगा धरना

तीन महीनों से नहीं बटा किसानों का साढ़े 15 करोड़ मुआवजा !



नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 
     पिछले 3 महीने से सरकार की तरफ से खेड़ी चौपटा तहसील के अंतर्गत आने वाले 17 गांव के किसानों का 15 करोड़ 44 लाख रुपये मुआवजा नही बांटने से सोमवार को तहसील परिसर में किसानों की एक पंचायत हुई। जिसमें तहसीलदार को 25 दिसंबर तक मुआवजा बांटने का समय दिया गया है, नहीं तो किसानों ने 26 दिसंबर से फिर से तहसील परिसर में धरना शुरू करने की चेतावनी दी है। तहसीलदार सुरेश शर्मा ने किसानों को आश्वासन दिया है कि 23 दिसंबर से ही पटवारियों को गांव स्तर पर मुआवजा बांटने के आदेश दे दिए गए हैं। 













         किसान सुरेश कोथ, मीरा मिर्चपुर, रमेश श्योराण, देवेंद्र ढांडा, काला ढांडा, मनीष, जगदीश गामड़ा, साधु खेड़ी व कुलदीप कापड़ो इत्यादि ने बताया कि 2021 में खराब फसलों का मुआवजा न मिलने के कारण 16 मार्च को खेड़ी चौपटा उपतहसील को 17 गांवों के किसानों ने ताला लगाकर तहसील को बंद रखा गया था। जिसके बाद एक मई को 47 दिन बाद श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक, उपायुक्त प्रियंका सोनी व जेजेपी नेता राजेंद्र लितानी ने किसानों को सरकार की तरफ से आश्वस्त देकर ताला खुलवाया था। जिसके बाद 16 सितंबर को सभी 17 गांव के किसानों का 15 करोड़ 44 लाख रुपये मुआवजा जारी किया था लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी किसानों का मुआवजा उन्हें नहीं दिया गया। उन्हें पटवारियों की कमी का बहाना बनाकर अभी तक मुआवजे से वंचित रखा गया। लेकिन सोमवार को खेड़ी चौपटा तहसील परिसर में किसानों की एक पंचायत हुई जिसमें तहसीलदार को मौके पर बुलाया गया और उसे 25 दिसंबर तक का अल्टीमेटम देते हुए किसानों ने कहा अगर उनका मुआवजा बैठना शुरु नहीं किया तो 26 दिसंबर से तहसील परिसर में फिर से उनका धरना शुरू हो जाएगा। जिस पर तहसीलदार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि तीन दिन बाद ही उनका मौजा पटवारियों के माध्यम से बटना शुरू हो जाएगा।












           गौरतलब है कि 16 मार्च को खेड़ी चौपटा उप तहसील के अंतर्गत आने वाले 17 गांव के किसानों ने उप तहसील को ताला जड़कर धरना शुरू कर दिया था। इस दौरान धरने पर अनेक राजनीतिक दलों सहित राष्ट्रीय स्तर के किसान नेताओं ने धरना स्थल पर पहुंचकर किसानों की मांग को जायज ठहराया था और हर संभव किसानों को मदद का आश्वासन देकर किसानों में जोश भरने का काम किया था। जिसको लेकर किसानों ने 47 दिनों तक लगातार शांतिप्रिय तरीके से अपना आंदोलन चलाया था। 







बॉक्स
पटवारियों की कमी के चलते मुआवजा राशि किसानों को बांटने में दिक्कत आ रही थी। उन्हें पटवारी मिल गए हैं। अगले तीन से चार दिनों में मुआवजा राशि बांटने का काम शुरू हो जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। 
सुरेश, नायब तहसीलदार खेड़ी जालब। 


ये भी पढ़ें



जाट कॉलेज से अगवा छात्रा बरामद, अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रा ने शादी से मना किया तो अंशुल चहल ने रची अपहरण की पटकथा !



सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !


हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !










If the distribution of compensation is not started till December 25, then the protest will start in Khedi Chopta Tehsil from December 26.

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |