उप नि0 जगमोहन को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन कार्य करने पर आईजी ने किया सम्मानित !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
दिनांक 16-12-22 को भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अन्तर्गत नेशनल क्राईम रिकार्ड ब्यूरो द्वारा आयोजित कार्यक्रम उप नि0 जगमोहन को पुलिस विभाग के राष्ट्र स्तरीय सोफ्टवेयर सी.सी.टी.एन.एस तथा आई.सी.जे.एस मे सराहनीय कार्य करने पर एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया । यह सम्मान एन.सी.आर.बी द्वारा कड़े निर्धारित मापदंडों पर खरा उतरने वाले पुलिस जवानों को प्रदान किया जाता हैं। यह प्रतिष्ठित अवार्ड है व इससे पहले भी वर्ष 2016 मे उप नि0 जगमोहन को एन.सी.आर.बी द्वारा तथा वर्ष 2017 मे हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) द्वारा तथा इसी वर्ष माह अप्रैल मे पुलिस मुख्यालय पंचकुला द्वारा सी.सी.टी.एन.एस तथा आई.सी.जे.एस सोफ्टवेयर मे सराहनीय कार्य करने पर भी सी.सी.टी.एन.एस पदक से सम्मानित किया जा चूका हैं।
राकेश कुमार आर्य पुलिस महानिरीक्षक हिसार मंडल, हिसार ने उप निरीक्षक जगमोहन को उनकी बेहतरीन सेवाए के लिए व यह उपलब्धी हिसार मंडल पुलिस के नाम करने के लिए शुभकामनाए दी व उन्हे प्रथम श्रेणी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें
सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !
हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !
IG honored Deputy Inspector Jagmohan for doing excellent work at the national level

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks