नारनौंद के 20 स्कूलों में होगी ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता, जनवरी में आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता !
महज 40 मिनट में हल करने होंगे 50 प्रश्न
प्रदेश स्तरीय टॉपर्स विद्यार्थियों को करवाया जाएगा हेरिटेज विलेज का भ्रमण
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
विद्यार्थियों को हरियाणा प्रदेश की संस्कृति के प्रत्येक पहलू से अवगत करवाने के लिए नारनौंद क्षेत्र के बीस से अधिक स्कूलों में ‘हरियाणा को जानो’ नामक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कस्बे एवं आस-पास के गांवों के 4000 से अधिक विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। यह जानकारी देते हुए हरियाणावी संस्कृति रक्षक अवार्डी एवं ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता के प्रभारी अजय लोहान ने बताया कि हरियाणवीं संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं विद्यार्थियों को अपने प्रदेश के सामान्य ज्ञान से रुबरु करवाने के लिए यह प्रतियोगिता जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में होगी। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता हिन्दी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में संपन्न होगी। प्रतियोगिता के प्रदेश स्तरीय विजेताओं को हरियाणा प्रदेश के पहले हेरिटेज विलेज ढढूर भ्रमण करवाया जाएगा। लोहान के अनुसार ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता दो चरणों में होगी। प्रतियोगिता का पहला चरण स्कूल स्तरीय होगा। उसमें चयनित चार विद्यार्थियों को आगे चलकर स्कूल का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रत्येक विद्यार्थी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा, इसके अलावा प्रदेश स्तरीय टॉपर्स विद्यार्थियों को हेरिटेज विलेज का भ्रमण करवाया जाएगा। साथ ही यह प्रतियोगिता के लिए कक्षा तीन, चार व पांच के लिए एक ग्रुप, कक्षा छह, सात व आठ के लिए दूसरा, कक्षा नौवीं व दसवीं के लिए तीसरा व कक्षा 11वीं व 12वीं के लिए चतुर्थ ग्रुप बनाए गए हैं।
महज 40 मिनट में हल करने होंगे 50 प्रश्न:-
हरयाणवी संस्कृति रक्षक अवार्डी अजय लोहान के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित ‘हरियाणा को जानो प्रतियोगिता’ में विद्यार्थियों को 40 मिनट में 50 प्रश्न हल करने होंगे। यह प्रतियोगिता ओएमआर आन्सवर पैटर्न पर होगी। विद्यार्थियों को ओ.एम.आर. सीट को भरने के लिए अलग से दस मिनट का समय दिया जाएगा।
ये होंगे विषय:-
हरियाणावी संस्कृति रक्षक अवार्डी अजय लोहान के अनुसार इस प्रतियोगिता के लिए जिलों की बेसिक एवं सक्षिप्त जानकारी, राज्य के प्रतीक चिन्ह, हरियाणा एक नजर में, वर्तमान शहरों के प्राचीन नाम, प्रदेश के शहरों के उपनाम, भौगोलिक क्षेत्रों के उपनाम, हरियाणा के पड़ौसी राज्य (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणवीं श्ब्दों के अर्थ, हरियाणवी मुहावरों के अर्थ, हरियाणवी लोकोक्तियों के अर्थ, प्रदेश के प्रमुख लोकगीत, लोक वाद्य यंत्र, हरियाणा के लोक नृत्य, हरियाणवी फैशन शो, वेशभूषा, पुरुषों का पहनावा एवं आभूषण, महिआलों का पहनावा एवं आभूषण एवं पहनावा, पारम्परिक आभूषण, प्रदेश के रीति-रिवाज, सडक़ एवं राज्य परिवहन (बेसिक/संक्षिप्त), विधानसभा और विधायक, विधानसभा का प्रारुप, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं उप-मुख्यमंत्री (बेसिक/संक्षिप्त), प्रशासनिक व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), पंचायती व्यवस्था (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि एवं पशुपालन (बेसिक/संक्षिप्त), कृषि यंत्र (बेसिक),जिलेवार संक्षिप्त परिचय, राजधानी: चण्डीगढ़ का ब्यौरा, प्रदेश के प्रमुख मंदिर, प्रदेश के प्रमुख गुरुदारे, खेल एवं इससे संबंधित सम्मान राशि (बेसिक/संक्षिप्त), हरियाणा के ब्रांड एम्बेसडर, पर्वतारोहण में हरियाणा का योगदान, व्यक्तियों के उपनाम सहित कई विषयों का शामिल किया गया है।
विद्यार्थियों को होगा बड़ा लाभ:-
हरियाणा सामान्य ज्ञान पर आधारित ‘हरियाणा को जानो’ प्रतियोगिता से जहां विद्यार्थी प्रदेश के इतिहास से रूबरू होंगे, वहीं भविष्य में होने कॉम्पिटिशन एग्जाम में उन्हें इसका सीधा लाभ मिलेगा। इससे विद्यार्थियों को बौद्धिक विकास भी होगा। साथ ही वे हरियाणवी शब्दावली व संस्कृति के प्रत्येक पहलूओं को भी नजदीक से जान पाएंगे।
'Know Haryana' competition will be held in 20 schools of Narnaund,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks