स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार के गांव में गोल गप्पे की रेहड़ी वाला लिव इन रिलेशनशिप में रख रहा था लड़की, कैश-गहने लेकर फरार

हिसार में महंगी पड़ी लिव इन पार्टनर: ; युवक को कुंडी लगा बंद किया, दीवार फांदकर हुई फरार 


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


 हिसार जिले के खैरमपुर गांव में लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली एक युवती सोने चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। लिव इन पार्टनर उसे इसलिए पकड़ न सके, क्योंकि कमरे को बाहर से कुंडी लगा दी और मेन दरवाजे खोलने की बजाए दीवार फांदकर भाग गई।  आदमपुर पुलिस थाने में उसने केस दर्ज करवाया है।





शिकायतकर्ता के उमेद के भाई विनोद ने बताया कि उमेद के सोने के बाद चंचल गहनों को इकट्ठा किया और आराम से कमरे से बाहर निकलकर कमरे के गेट पर कुंडी लगादी। ताकि उमेद की आंख खुलने पर उसे पकड़ ना सके। भाई की रात 12 बजे आंख खुली तो चंचल गायब मिली।



पुलिस को दी शिकायत में आदमपुर क्षेत्र के खैरमपुर उमेद ने बताया कि वो गांव में ही गोल गप्पे की रेहड़ी लगाता है। उसके पास करीब 10 दिन से मध्यप्रदेश निवासी 20 वर्षीय चंचल लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। रात 10 बजे वह चंचल के साथ कमरे में सो रहे था। रात को जब नींद खुली तो चंचल गायब मिली। आसपास उन्होंने काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। जब घर में रखा सामान चैक किया तो जेवरात सहित नगदी भी गायब मिली। उसने बताया कि चंचल इस दौरान घर से 35 हजार रुपए और 4 तोला सोना आभूषण, 5 तोला चांदी भी अपने साथ लेकर गई है। वहीं उमेद का फोन भी अपने साथ ले गई।




SDM व पार्षद बिल्लू पहलवान में हुई तूतू मैंमैं| ACP ना आते बीच में तो हो जाता मामला गंभीर





उमेद के भाई विनोद ने बताया कि उसके भाई के साथ रह रही चंचल मूल रूप से मध्यप्रदेश की रहने वाली है। लेकिन कुछ समय से वो राजस्थान के कोटपुतली शहर में अपनी मौसी के पास आई हुई थी। विनोद के अनुसार उसके रिश्तेदार के द्वारा उमेद की चंचल से जान-पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे के साथ रहने को तैयार हो गए थे और 10-12 दिनों से खैरमपुर में ही एक साथ रह रहे थे।


जाट कॉलेज से अगवा छात्रा बरामद, अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रा ने शादी से मना किया तो अंशुल चहल ने रची अपहरण की पटकथा !



सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !


हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |