स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार: युवाओं ने नशे पर लगाम लगाने के लिए कसी कमर, दर्जनों पुड़िया हेरोइन चिट्ठा सहित पकड़ा नशा तस्कर !

हिसार में ग्रामीणों ने पकड़ा नशा तस्कर:47 हेरोइन के पैकेट बरामद, आरोपी को SHO को सौंपा !

           युवक से बरामद नशे की पुड़िया।

हिसार सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज 


सातरोड़ खुर्द से वार्ड ने नशा तस्करी पर लगाम लगाने का प्रयास करने वाले पार्षद व उसकी की टीम ने नशा तस्करी लगाते हुए हेरोइन के दर्जनों पुड़िया सहित पकड़ लिया। जिला पार्षद के इस कार्य की हर तरफ प्रशंसा हो रही है।‌‌ मौके पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन ग्रामीण DSP अशोक कुमार को मौके पर बुलाकर उन्हें सौंपने की मांग पर अड़े हुए हैं। हालांकि शाम को SH0 मंदीप चहल मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपित को हिरासत में लिया।












सातरोड़ खुर्द के मनोनीत पार्षद राजपाल मांडू ने जानकारी देते हुए बताया कि करीब दो सप्ताह पहले हमारे वार्ड के युवाओं ने नशा तस्करों को पकड़ने के लिए एक टीम बनाई थी। ताकि युवाओं को नशे से बचा जा सके। गांव के अंदर एक महिला नशे का कारोबार करवाती है। जिसकी वजह से रात के समय एक युवक को नशा तस्करों ने चोट मार दी और कमेटी के युवाओं ने नशा तस्कर को पकड़ लिया। हमने डीएसपी अशोक, एसएचओ मंदीप सिंह को भी फोन कर दिया और मौके पर बुलाया है।




कमेटी के प्रधान मनोज जाखड़ ने बताया कि काफी महीनों से उनकी टीम नशे के खिलाफ युवाओं के साथ साथ लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया जा रहा है ताकि उनके भविष्य को नशे की दलदल में फंसने से बचा जा सके। वहीं नशा तस्करों को पकड़ने की मुहिम पर काम कर रहे हैं। पहले भी दो तीन बार पहले भी नशा तस्करों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। लेकिन कम माल बरामद होने के कारण वो छूट गए। शुक्रवार को हमारे गांव में कुछ युवक नशा बेचने आए थे। हमने इनसे पूछा कि क्या कर रहे हो, तब उन्होंने हमारी टीम पर हमला करके भाग गए। जिसमें हमारा एक साथी युवक घायल हो गया। जिसको हमने अस्पताल में भर्ती करवाया है। 




सुबह हम धरने पर बैठ गए तो इसी दौरान टीम के सदस्यों को यह गांव में फिर से एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। जब उसको पकड़ कर तलाशी ली तो उसके पास से 47 पुड़िया हेरोइन की बरामद हुई। जब उसे पिकअप गाड़ी पर बैठाया तो वह कूद कर भागने लगा। लेकिन टीम के सदस्यों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।






ये भी पढ़ें



जाट कॉलेज से अगवा छात्रा बरामद, अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रा ने शादी से मना किया तो अंशुल चहल ने रची अपहरण की पटकथा !



सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !


हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !






Haryana Hisar news Youth tightened their waist to curb drug addiction, drug smuggler caught with dozens of bags of heroin, latest news Hisar today, satrod khurd, Hisar district village in satrod khurd, Hisar police, Today news Hisar, Haryana news Today, latest news Haryana, Haryana news Hindi,

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |