जाट कॉलेज से अगवा छात्रा बरामद, अपहरण करने के मामले में दो गिरफ्तार, छात्रा ने शादी से मना किया तो अंशुल चहल ने रची अपहरण की पटकथा !
रोहतक / तहलका न्यूज
रोहतक के जाट किशोरी कॉलेज के गेट से अगवा छात्रा को पुलिस ने गोहाना रोड़ से बरामद कर लिया है। छात्रा के अपहरण के मामले में पुलिस ने दो युवकों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं छात्रा को बरामद कर मजिस्ट्रेट के सामने उसके बयान दर्ज करवा कर उसको उसके परिजनों के हवाले कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि छात्रा ने शादी से मना कर दिया था तो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था।
चरखी दादरी के एक व्यक्ति ने उत्तर पुलिस में शिकायत दी थी कि उसकी बेटी रोहतक के जाट कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करती है और उसका किसी ने अपहरण कर लिया है। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद है। दो युवकों को हिरासत में लिया और पूछताछ की तो यह तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि छात्रा ने शादी करने से मना कर दिया था और वह उस पर बार-बार दबाव बना रहे थे। लेकिन छात्रा नहीं मानी। तो उन्होंने उसका अपहरण कर लिया।
पुलिस ने अपहरण में शामिल आरोपित गरनावठी गांव निवासी देव व हनुमान कॉलोनी निवासी अमन को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्होंने हनुमान कालोनी निवासी अंशुल चहल की बातों में आकर उसका अपहरण किया था। क्योंकि अंशुल चहल छात्रा से एक तरफा प्यार करता है और उसी से शादी करना चाहता है। लेकिन छात्रा ने मना कर दिया, तो उन्होंने छात्रा को अगवा करने की रणनीति तैयार की और उसको कॉलेज के गेट से अगवा कर लिया। रविवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। साथ ही छात्रा के अदालत में बयान दर्ज होने व काउंसिलिंग के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
हिसार के गांव में गोल गप्पे की रेहड़ी वाला लिव इन रिलेशनशिप में रख रहा था लड़की, कैश-गहने लेकर फरार !
सोलर पंप लगाएं, डीजल व बिजली बचाएं, मिलेगी 75 प्रतिशत सब्सिडी, इसी महीने से आनलाईन आवेदन शुरू !
हिसार के नजदीकी गांव की महिला सरपंच को ग्राम सचिव ने थमा दिया बारह साल पहले का रिकार्ड, ग्रामीणों ने किया हंगामा, करेंगे जिला उपायुक्त से शिकायत !
Breaking news Haryana, Haryana news Today, Rohtak News Today, latest news Rohtak, Rohtak Bhaskar news Today, crime news Rohtak, Haryana crime reports, jat college, jat college in Rohtak, girl student kidnap case in Rohtak, kidnap case in Haryana,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks