स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में प्रधान पद को लेकर दो पक्षों में चली तलवारें, चार गंभीर !


हांसी: सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

हांसी के तिकौना पार्क क्षेत्र में शनिवार की सुबह खटीकान धर्मशाला के प्रधान पद को लेकर मौजूदा प्रधान व दूसरे पक्ष के लोगों में कहासुनी हो गई। जिसके बाद जमकर तलवारें व तेजधार हथियार चले। इस हमले में मौजूदा प्रधान सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रैफर किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। 










मिली जानकारी के अनुसार तिकौना पार्क क्षेत्र में बनी खटीकान धर्मशाला व बाबा रामदेव मंदिर की मैनेजिंग कमेटी के गठन को लेकर दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। मौजूदा प्रधान का पक्ष सर्वसमिति से कमेटी का गठन करवाने का पक्षधर है तो दूसरे पक्ष के लोग इसको लेकर मतदान करवाना चाहते हैं। इसको लेकर अदालत मे भी याचिका दायर की हुई है। जिसकी सुनवाई 31 अक्टुबर को होनी है। कोर्ट में याचिका दायर होने के बाद एक गुट के लोग शनिवार को धर्मशाला में ईक्टठा हुए और नई कार्यकारिणी के गठन व प्रधान पद के चुनाव को लेकर बैठक शुरू कर दी। 











नई कार्यकारिणी के गठन की भनक मौजूदा प्रधान संदीप नागौरा को लगी तो उसके परिवार व उसके पक्ष के लोग धर्मशाला में पहुंच गए और मीटिंग कर रहे लोगों को समझाने में लगे तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि मीटिंग में आए लोगों ने मौजूदा प्रधान संदीप नागौरा व उसके साथ आए लोगों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसमें संदीप नागौरा, उसके पिता ओमप्रकाश, उसका पुत्र सुमित और उसका भाई अजय घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए हांसी के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हिसार रैफर कर दिया।










ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष सोनू ने बताया कि 11 अक्टूबर क ो खटीक समाज की मीटिंग में सर्वसमिति से जगदीश नागौरा को प्रधान चुना गया था। जबकि नियमों के विरूध काम करने पर प्रवीन नागौरा, दुलीचंद, गुलशन, फूलसिंह, बीनू व देशराज के खिलाफ प्रस्ताव पास कर 15 जुलाई को निष्कासित कर दिया था। उसके बावजूद प्रवीन गुट के लोग ट्रस्ट के कार्यो में बाधा डालने के लिए मीटिंग कर नई कार्यकारिणी का गठन करने का प्रयास कर रहे थे। 









सोनू ने बताया कि मौजूदा प्रधान अपने परिवार के लोगों के सााि जब उन्हें समझाने के लिए गए तो प्रवीन नागौरा, दुलीचंद, पॅूलसिंह, देशराज, बीनू और गुलशन सहित करीब एक दर्जन लोगों ने तेजधार हथियारों से जगदीश नागौरा, उसके पुत्र संदीप व अजय पर हमला कर घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि समाज हित के कार्य इन लोगों से तो हो नहीं रहे हैं और ना ही उन्हें करने दिए जा रहे हैं। जोकि आए दिन किसी न किसी बात का बहाना बनाकर झगड़ा करते रहते हैं। इसी को लेकर जगदीश ने अदालत में केस दायर किया हुआ है। जिसकी सुनवाई 31 अक्टूबर को होनी है। 








इसकी सूचना मिलते ही हांसी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों के ब्यान दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। लेकिन अभी तक सभी आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। 






haryana hisar news swords broke out between two groups-over the headship of dharamshala in hansi, Hindi News, Latest News Hisar, Haryana News Today, 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |