जींद रिश्तेदारों को छोड़ने गया नारनौंद क्षेत्र का युवक कार में जिंदा जला !
जींद के रोहतक बाईपास पर गांव बिरोली के पास आग का गोला बनी कार !
जींद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
जींद के बिरोली गांव के नजदीक जींद-रोहतक बाईपास पर मंगलवार को ब्रेजा कार में अज्ञात परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने कार को पूरी तरह से एक दम अपने आगोश में ले लिया। जिसके कारण कार में चालक जिंदा जल गया। कार के नंबर से मृतक की पहचान हुई। मृतक हिसार जिले के गांव भकलाना का रहने वाला था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कार में आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।
मृतक के पिता जगबीर ने बताया कि वह रिश्तेदारी में किसी की मौत के चलते बाहर गए हुए थे और मंगलवार को अजय के मामा और अन्य रिश्तेदार घर पर आए हुए थे। अजय उन्हें छोड़ने के लिए जींद बस अड्डे पर ब्रेजा कार में गया था। कार साइड में खड़ी हुई थी और हैंडब्रेक लगाया गया था। मृतक परिवार का इकलौता बेटा था। सूत्रों से पता चला है कि गाड़ी साइड में खड़ी हुई थी और उसका हैंड ब्रेक लगा हुआ था। अब पुलिस इसकी जानकारी जुटाने में लगी हुई है कि आखिरकार गाड़ी में आग कैसे लगी।
सदर थाना जींद की जांच अधिकारी मोनिका ने बताया कि गाड़ी पूरी तरह जल चुकी थी। शरीर के नाम पर केवल अवशेष ही बचे थे। गाड़ी नंबरों के आधार पर मृतक की शिनाख्त संभव हुई है। गाड़ी में आग लगने की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल होते रहे।
#Breaking News Haryana,
#Jind news in Hindi,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks