स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार जिले के हाइवे पर पुलिस ने हेरोइन सहित मोटरसाइकिल सवार को किया काबू !

27 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित मोटरसाइकिल सवार काबू !


हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज

     पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने हाईवे ओवरब्रिज, दुर्जनपुर के पास से एक मोटरसाइकिल सवार को 27 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा सहित काबू किया है।






    सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि एक मोटरसाइकिल युवक नशीला पदार्थ लेकर दुर्जनपुर से हाईवे की तरफ आ रहा है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के हाईवे ओवरब्रिज, दुर्जनपुर के पास से बताए गए हुलिए के अनुसार दुर्जनपुर ओवरब्रिज के पास से मोटरसाइकिल सवार एक युवक को काबू कर  नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम पीरावाली निवासी अजय उर्फ गंजा बताया। पुलिस ने मुख्य अध्यापक राजकीय उच्च विद्यालय, श्याम सुख की मोजुदगी में तलाशी ली तो अजय उर्फ गंजा के पास मौजूद एक पॉलिथिन की थैली से 27 ग्राम हेरोइन/चिट्ठा बरामद हुआ। बरामद हेरोइन /चिट्ठा व मोटरसाइकिल को कब्जा पुलिस लेकर अजय उर्फ गंजा के खिलाफ थाना अग्रोहा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है।






   पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपित पर पहले एनडीपीएस एक्ट के तहत 7 अभियोग अंकित है।  जिनमे से 2 अभियोगो में आरोपी वांछित है। आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |