स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बड़ी खबर : रोड़वेज बस और कार की टक्कर में पांच की दर्दनाक मौत, कई घायल !



 रेवाड़ी : तहलका न्यूज

  दिल्ली - जयपुर नेशनल हाइवे नं . 48 पर बुधवार दोपहर को संगवाड़ी के निकट एक ब्रेजा कार और रोड़वेज बस के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई , जबकि कई अन्य घायल हो गए । प्राथमिक जानकारी के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब जयपुर की ओर से आ रही एक कार बस से टक्कर हो गई । इस हादसे में 5 लोगों के मारे जाने और कई लोगों के घायल होने की सूचना मिल रही है । मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजना शुरू कर दिया है। अभी तक घायलों व मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। 






 ( पूरा समाचार जानकारी मिलते ही अपडेट किया जाएगा )

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |