महम चौबीसी के गांव की साक्षी की शादी के चार महीने में ही हिसार जिले के गांव में मौत !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
महम चौबीसी के गांव की साक्षी की शादी करीब चार महीने पहले हिसार जिले के गांव भेरियां में हुई थी कि शादी के चार महीने बाद ही उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उसके ससुराल वालों ने उसकी दहेज के लिए हत्या कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया और जांच शुरू कर दी।
महम चौबीसी के गांव भैणी चंद्रपाल निवासी महेंद्र सिंह ने बताया कि उसकी बेटी साक्षी की शादी 26 मई 2022 को हिसार जिले के भेरियां गांव निवासी संदीप के साथ की थी। संदीप होमगार्ड में तैनात है और शादी के करीब एक महीने बाद ससुरालजनों ने दहेज के लिए तंग करना शुरू कर दिया था। आरोपित बाइक की डिमांड कर रहे थे। बेटी की सास और दोनों ननद ताने मारती थी। ढाई माह की गर्भवती बेटी को उसका पति अक्सर पिटाई करता था।
महेंद्र ने बताया कि 26 सितंबर की रात 10:15 बजे बेटी से फोन पर बात हुई तो उसने बताया था कि दहेज की खातिर पति, सास और ननद ने मारपीट करते रहते हैं और उसकोलगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। 27 सितंबर की सुबह करीबन सवा 3 बजे संदीप के जीजा ने फोन पर साक्षी की मौत की सूचना दी। सुबह करीब 11 बजे बेटी की ससुराल पहुंचे। देखा कि बेटी का शव बेड पर पड़ा था। शरीर पर चोट के निशान थे।
आजाद नगर थाना प्रभारी सदानंद ने बताया कि पिता की शिकायत पर साक्षी के पति संदीप, सास और दो ननद के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं।
Witness of village of Meham Chaubisi died in village of Hisar district within four months of marriage

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks