स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

छान की साक्षी की शादी के छः महीने के दिन संदिग्ध परिस्थितियों में मौत !

परिजनों ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप !



हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



हिसार जिले के गांव छान निवासी कुलबीर ने छः महीने पहले अपनी छोटी बहन साक्षी की शादी धूमधाम से की थी। लेकिन शनिवार 24 सितंबर को साक्षी ससुराल में एक बंद कमरे में बेहौशी की हालत में मिली तो कुलबीर ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर उपचार के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर पति, ससुर और दादी सास के खिलाफ दहेज हत्या करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हिसार के नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। जिसका पोस्टमार्टम बुधवार को किया जाएगा। 





ब्यान कुलबीर पुत्र रणबीर जाति जाट वासी छान जिला हिसार उम्र 34 वर्ष मो 0 न 0 72068-01000 हम पाँच भाई शीला उसके बाद मुकेश ब्यान किया कि मैं उपरोक्त पते का रहने वाला हूँ और खेती बाड़ी का काम करता बहन है जिसमे मेरी चार बहने है तथा में अकेला भाई हूँ । जो सबसे बड़ी मेरी बहन फिर मैं हूँ फिर मेरे बाद मेरी बहन स्वीटी है तथा सबसे छोटी बहन साक्षी थी । मेरी बहन साक्षी की शादी दिनांक 27.03.2022 को अमन पुत्र कृष्ण जाति जाट वासी माण्डी कला जिला जीन्द के साथ हुई थी । जो मेरी बहन साक्षी की शादी के करिब 20-25 दिन बाद ही उसके ससुराल वालो ने उसको दहेज के लिये तंग करना शुरू कर दिया था जो मेरी बहन ने हमारे घर पर गाँव छान मे आकर भी बतलाया था कि उसके सुसराल पक्ष के लोग उससे दहेज मे गाड़ी की माँग कर रहे है फिर हम दो तीन बार पंचायती तौर पर मेरी बहन के ससुराल वालो को समझाने के लिये गाँव माण्डी कलां में भी गये लेकिन बार बार समझाने के बाद भी वह सभी बाज नहीं आये तो मैं मेरी बहन को अपने साथ अपने घर ले आया फिर पंचायती तौर पर अमन व उसके परिवार के सदस्य मेरे घर पर आये और भविष्य में गलती ना करने का आश्वासन देकर रक्षा बन्धन के बाद अपने साथ ले गये जो फिर करीब एक सप्ताह के बाद मेरे जीजा अमन ने मुझसे विदेश जाने के नाम पर 20 लाख रुपये की डिमान्ड की थी मैने मेरी बहन का घर बसाने के लिये मेरे जीजा को 3 लाख रुपये कैश दे दिये थे और बाकी के रुपये फसल आने पर देने बारे कहा था । दिनांक 24.09.2022 को समय करीब 06.15 पी.एम. पर मेरे पास मेरे मौसा कृष्ण पुत्र पाला वासी माण्डी कलां का फोन आया जिसने मुझे कहा कि तेरी बहन साक्षी बेहोश होकर गिर गई है जो इस सुचना पर मैं , मेरी माँ शान्ति देवी , मेरा चचेरा भाई कुलदीप पुत्र सत्यवान व परिवार के सदस्य गाड़ी मे मेरी बहन के घर पर पहुंचे तो हमने देखा कि मेरी बहन साक्षी कमरे मे बैड पर पड़ी हुई थी और उसके बाहर कुन्डा लगाया हुआ था जो हमने मेरी बहन के पास जाकर देखा तो वह बेहोशी की हालात मे थी और उसके हाथ पैर मुड़े हुये थे और मेरी बहन के बाये हाथ पर गुम चोट लगी हुई मिली तथा नाक से खुन बह रहा था फिर हम मेरी बहन साक्षी की नाजुक हालात को देखते हुये गाड़ी में ईलाज के लिये CMC हस्पताल हिसार लेकर आ रहे थे जो रास्ते मे मेरी बहन साक्षी ने होश मे आकर बतलाया कि भाई रे मेरे पति अमन , मेरे ससुर कृष्ण व मेरी दादस भरपाई ने दहेज के लिये मेरे को चोटे मारी है और इतना कहते ही वह दोबारा से बेहोश हो गई फिर हमने मेरी बहन साक्षी को ईलाज के लिये CMC हस्पताल हिसार में दाखिल करवाया जो आज दिनांक 27.09.2022 को मेरी बहन साक्षी की दौराने ईलाज CMC हस्पताल हिसार में मृत्यु हो गई है जो मेरी बहन साक्षी की मृत्यु उसके पति अमन पुत्र कृष्ण , ससुर कृष्ण पुत्र पाला व दादस भरपाई पत्नी पाला राम द्वारा दहेज की मांग पूरी ना करने पर इन सभी द्वारा मेरी बहन की पिटाई करने से लगी चोटो के कारण हुई है । जो मेरी बहन साक्षी गर्भवती भी थी । 




इस संबंध में जांच ‌अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के ब्यान पर मृतका के पति जींद जिले के गांव मांडी कलां निवासी अमन, ससुर कृष्ण और दादस भरपाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम हिसार के सरकारी अस्पताल में करवाया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |