नारनौंद हांसी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रोंदा, मौत !
खेत से घर आते वक्त ट्रक ने मारी टक्कर, किसान की मौत
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
नारनौंद हांसी मार्ग पर अभी फिलिंग स्टेशन के पास एक तेज रफतार ट्रक ने बाईक सवार को टक्कर मार दी। जिसके कारण बाईक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए हांसी के सरकारी अस्प्ताल में पहुंचांया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं बाईक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी का रहने वाला छोटू नारनौंद में एक किसान के मजदूरी का कार्य करता था और किसान का खेत नारनौंद हांसी मार्ग पर मोठ माईनर के पास है। बताया जा रहा है कि छोटू खेत से नारनौंद की तरफ जा रहा था कि जैसे ही वो अभी फिलिंग स्टेशन से पहले कंक्रीट ईंटों की फैक्ट्री के पास पहुंचा तो एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाईक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त बताई जा रही है कि छोटू के साथ साथ बाईक के भी अस्थी पिंजर बिफर गए। सडक़ खून से पूरी तरह से लाल हो गई। राहगिरों ने इसकी सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी तो एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल छोटू को हांसी के सरकारी अस्पताल में लेकर पहुंची। जहां पर डॉक्टरों ने छोटू को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि आमने सामने टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार को कुचलने के बाद ट्रक भी पलट गया और प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि ट्रक में दो युवक सवार थे और दोनों ने शराब का सेवन किया हुआ था। ट्रक पलटने के बाद बाहर निकले तो वो एक दूसरे का नाम ले रहे थे कि ट्रक ये चला रहा था तो दूसरा कह रहा था कि ट्रक ये चला रहा था।
किसान रामकेश ने बताया कि छोटू पिछले कुछ सालों से उनके यहां खेती करता था और वो गांव में आने जाने के लिए बाईक रखता था। उन्होंने बताया कि छोटू काफी मेहनती था, जिसकी बदौलत वो काफी सालों से उनके ही यहां पर टीका हुआ था। वो सब उससे अपने परिवार का ही हिस्सा मानते थे। उनके इस हादसे से पूरा परिवार सदमें में है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks