हिसार : अफीम सहित दो व्यक्ति काबू !
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के निर्देशानुसार नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालो पर कार्रवाई करते हुए हिसार पुलिस की नशा निरोधक पुलिस टीम ने किशनगढ़ दड़ौली रोड पर कृष्ण गौशाला के पास से दो व्यक्तियों को 150 ग्राम अफीम सहित काबू किया है।
सहायक उप निरीक्षक विनोद ने बताया कि पुलिस टीम को गस्त के दौरान सूचना मिली कि किशनगढ़ दड़ौली रोड पर कृष्ण गौशाला के पास दो व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़े है। सूचना विश्वसनीय होने पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के बताए गए स्थान पर पहुंच पुलिस टीम को देख भागने की कोशिश कर रहे दो व्यक्तियों को काबू कर नाम पता पूछा तो उन्होंने अपना नाम गांधी बेरी, हनुमानगढ़, राजस्थान निवासी राकेश और किशन गढ़ निवासी सुरेशपाल बताया। नियमनुसार उप पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु लोहान की मोजुदगी में तलाशी लेने पर उपरोक्त के कब्जे से अलग अलग पॉलिथिन की थैली में 150 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामद अफीम को कब्जा पुलिस लेकर राकेश और सुरेशपाल के खिलाफ थाना आदमपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को पेश अदालत कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अभियोग में जांच जारी है।


कोई टिप्पणी नहीं
Thanks