हिसार जिले के गांव के खेतों सेट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी के मामले में चार आरोपित गिरफ्तार !
कबूली ट्यूबवेल से मोटर और तार चोरी की 2 ओर वारदात
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सदर थाना हिसार पुलिस ने ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी के मामले में चार लोगों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राथमिक पूछताछ में अनेक चोरी की वारदातों का खुलासा हुआ तो पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पकड़े गए आरोपितों की पहचान नंगथला निवासी ऋतिक, सोमपाल उर्फ गोलू, संजय और सुरेंद्र के रूप में हुई है। जिनको थाना सदर हिसार में आईपीसी की धारा 454/380/511 में गिरफ्तार किया गया है।
एएसआई दिनेश ने बताया कि गांव बीड़ स्थित ट्यूबवेल पर नंगथला निवासी संजय, सोमपाल, सुरेंद्र और ऋतिक चार व्यक्ति चोरी करने के इरादे से आए थे। संजय और सोमपाल स्टार्टर चोरी करने के लिए गए और ऋतिक व सुरेंद्र निगरानी करने लगे। पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर संजय ने ट्यूबवेल से मोटर और बिजली की तार चोरी की 2 ओर वारदाते कबूली है। आरोपियों से पूछताछ जारी है आरोपियों को पेश अदालत कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
गौरतलब है कि गांव बीड़ निवासी जगदीश ने उसके ट्यूबवेल से स्टार्टर चोरी करते हुए नंगथला निवासी सोमपाल और संजय को पकड़ पुलिस के सुपुर्द कर दोनो के खिलाफ थाना सदर हिसार में शिकायत दी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks