दामाद की हत्या करने के मामले में ससुर गिरफ्तार !
हत्या मामले में आठवां आरोपित गिरफ्तार।
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह, आईपीएस के आदेश पर कार्रवाई करते हुए स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने हत्या मामले में आठवें आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। जिसने अपनो के साथ मिलकर अपने ही दामाद की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस सात आरोपितों को पहले ही पकड़ चुकी है। पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
सहायक उप निरीक्षक धरमवीर ने बताया कि आरोपी संजय मर्तक लोहारू, भिवानी निवासी ललित का ससुर है। ललित का अपनी पत्नी के साथ आपसी मनमुटाव था। इसी को लेकर इनका पंचायती तौर पर तलाक के लिए फैसला हो गया था। इन्ही बातो को लेकर ललित के ससुराल पक्ष वालो ने ललित को अगवा कर उसकी हत्या की वारदात की। पुलिस टीम द्वारा पहले उपरोक्त अभियोग में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी संत कुमार हत्या की वारदात में शामिल था। आरोपी संत कुमार को पेश अदालत कर जेल जेल भेज दिया गया है। अभियोग में जांच जारी है।
उल्लेखनीय है कि थाना सिविल लाइन हिसार में लोहारू, भिवानी निवासी अंकुश की शिकायत पर ललित को अगवा कर हत्या किए जाने के बारे में अभियोग अंकित किया गया था। जिसमें भिवानी जिले के तलवनी गांव निवासी संत कुमार को थाना सिविल लाइन हिसार में दर्ज आईपीसी की धारा 148/149/364/365/302/120B के तहत अंकित अभियोग संख्या 452 दिनाक 04.08.2022 में गिरफ्तार किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks