हांसी में कार व बाईक की भिड़ंत में एक युवक की मौत !
बाइक सवार मृतक युवक की नहीं हुई पहचान !
हांसी : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
हांसी में जीटी रोड़ पर एक कार की बाइक से भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से मृतक की पहचान के लिए संपर्क किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया है।
मिली जानकारी के अनुसार एक युवक बाइक पर सवार होकर हिसार की तरफ जा रहा था कि तभी सामने से आ रही एक क्रेटा गाड़ी ने उसे सीधी टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़ा। राहगीरों ने उसको तुरंत ही हांसी के नागरिक हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार की अभी तक पहचान नही हो पाई है। हादसे के बाद गाड़ी चालक गाड़ी को मौके पर छोड़ कर फरार हो गया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks