सोनाली फौगाट हत्याकांड में तीन ओर आरोपित गिरफ्तार, सुधीर व सुखविंदर को हिसार, रोहतक और गुरुग्राम लेकर आएगी गोवा पुलिस
सीएम मनोहर लाल ने परिजनों को दिया हर संभव मदद करने का भरोसा
चंडीगढ़ : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
सोनाली फौगाट हत्याकांड मामले से धीरे-धीरे पर्दा उठने लगा है, हत्याकांड के आरोपितों को पुलिस ने अदालत में पेश कर दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं वाशरुम से ड्रग्स की एक बोतल भी बरामद करने में गोवा पुलिस ने सफलता हासिल की है। इसके अलावा पुलिस ने होटल के मालिक सहित तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया है। वहीं परिजनों ने शनिवार की देर रात चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की।
भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट हत्याकांड के तार अब दूसरे लोगों से भी जुड़ते हुए दिखाई देते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही गोवा पुलिस ने पीए सुधीर सांगवान व उसके दोस्त सुखविंदर को मापुसा अदालत में पेश कर दस दिन के पुलिस रिमांड पर लिया, वैसे ही इस हत्याकांड में प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं। क्योंकि गोवा पुलिस दोनों आरोपितों को रिमांड के दौरान हिसार स्थित फार्म हाउस, रोहतक और गुरुग्राम के उस फ्लैट में लेकर भी जाने वाली है जो सुधीर सांगवान ने कुछ महीने पहले ही किराए पर लेते हुए सोनाली फौगाट को अपनी पत्नी बताया था। इसके अलावा बैंक खाते व सोनाली से जुड़े हुए तमाम मुद्दों की तह तक जाने की भरपूर कोशिश की जाएगी।
साेनाली काे सिंथेटिक ड्रग देने का खुलासा हाेते ही पुलिस ने नशा अधिनियम के तहत भी केस दर्ज किया है। इस मामले में कर्लीज क्लब के मालिक एडविन नूनिस और नशा तस्कर दत्ता प्रसाद गावकर व रामा काे भी गिरफ्तार किया है।
वहीं एक सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जिसमें सुधीर कल्ब में सोनाली फौगाट को जबरन ड्रग्स पिला रहा है और वो उल्टी कर कर रही है। इसके लिए गोवा पुलिस सुधीर व सुखविंदर के ब्लड की भी जांच करवाकर पता करेगी कि क्या जितनी ड्रग्स सोनाली को दी गई थी, क्या उतनी ही मात्रा में इन दोनों ने भी ली हुई थी या नहीं।
हरियाणा CM आवास पहुंचीं सोनाली की बेटी यशाेधरा, भाई रिंकू, बहन रूकेश, जीजा अमन, भतीजा माेनिंद्र चंडीगढ़ में सीएम से मिले और परिवार के अन्य सदस्यों ने मुख्यमंत्री से उनके परिवार को न्याय दिलाने की गुहार लगाई। सोनाली की बेटी यशोधरा इस मौके पर भावुक नजर आई और अपनी मां के हत्यारों को सजा दिलवाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने यशोधरा को ढांढस बताते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि सरकार परिवार को न्याय दिलाने में पूरी मदद करेगी।
सोनाली फौगाट की हत्या मामले में दिल्ली के वकील विनीत जिंदल ने सीबीआई जांच के लिए गोवा सरकार व सीबीआई डायरेक्टर को पत्र लिखा है। क्योंकि गोवा पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर सुधीर सांगवान और सुखविंदर सांगवान के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज किया है, परंतु गोवा पुलिस ने इस मामले में दुष्कर्म की धारा नहीं जोड़ी। जबकि सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने गोवा पुलिस में जो शिकायत दी थी, उसमें दुष्कर्म के आरोप भी लगाया गया था। परिवार का आरोप है कि सुधीर पिछले कई सालों से उससे दुष्कर्म करता आ रहा है। वहीं गोवा के अंजुना पुलिस स्टेशन इंचार्ज प्रशाल पुटू नेक देसाई ने रेप की धारा न जोड़ने की पुष्टि की है।
सोनाली के जेठ कुलदीप फोगाट ने मीडिया में कहा कि गोवा पुलिस सुशांत सिंह की तरह सोनाली की मौत को ड्रग के मामले में उलझाना चाहती है। पुलिस हत्या के एंगल से जांच कर दोषियों को सजा दिलाने का काम करे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks