सोनाली फौगाट का परिवार यशोधरा सहित चंडीगढ़ सीएम हाउस पर धरने पर बैठेगा !
गेस्ट बनकर आया सुधीर, धीरे-धीरे जालसाजी से परिचितों से बढ़ा दी सोनाली के बीच दरार !
पुराने कुक से लेकर पुराने नौकरों को निकाला
हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट का पीए सुधीर सांगवान सबसे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव में किसी परिचित के मार्फत सोनाली से मिला था और उसने ऐसा जादू चलाया कि सोनाली किससे मिलेगी और किस से बात करेगी ये सब सुधीर सांगवान ही तय करता था। यहां तक कि सोनाली के भाई, भतीजों व अन्य लोगों को भी सोनाली से मिलने व बातचीत करने के लिए सुधीर की इजाजत लेनी पड़ती थी।
सोनाली फोगाट के खास आदमी ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि एक बार सोनाली का फोन आया और बोली कि उसके फार्म हाउस पर फोरेन कंट्री से एक मेहमान आया हुआ है तुम उससे मिलना। जब वो फार्म हाउस पर पहुंचा तो सुधीर वहां पर घूम रहा था। वो शुरुआत में कभी सप्ताह भर तो कभी दस दिन फार्म हाउस पर रहने आता रहा। इस तरह से उसने सोनाली फौगाट पर ऐसा जादू किया कि सोनाली का फोन, एटीएम कार्ड, फ्लैट की चाबियां खुद रखने लगा।
सोनाली फोगाट से जुड़े लोग बताते हैं कि जब भी सोनाली के भाई व अन्य लोग फोन करते तो सुधीर ये कहकर फोन काट देता था कि मैडम बीजी है और फोन से नंबर डिलीट कर देता था। जब सोनाली सुधीर से पूछती कि किसका फोन आया था तो वो कह देता कंपनी का था। बताते हैं कि जब घर के सदस्य पूछते की फ्री होने के बाद फोन क्यों नहीं किया तो सोनाली कहती आपने कब फोन किया। मेरे फोन पर आपका फोन आया हुआ ही नहीं है। जब वो कहते की सुधीर से बात हुई थी उसने हमें बोला था कि मैडम बीजी है तो सोनाली सुधीर से पूछती तो सुधीर कहता मैडम से सब मुझसे जलते हैं, ठीक है मैं ही यहां से चला जाता हूं। फिर सोनाली अपनों को ही कुछ कुछ कहने लगती और इस तरह से सुधीर सोनाली और उसके परिजनों के बीच दरार बढ़ाने में कामयाब हो गया।
पुराने नौकरों को निकाला
सुधीर के जाल में जब सोनाली पूरी तरह से फंस गई थी तो उसने सोनाली फौगाट के सारे सम्राज्य पर अपना कब्जा जमा लिया और सब पुराने नौकर कुक, माली, चौकीदार को हटा कर अपने आदमियों को नौकरी पर रख लिया। ताकि वो उसके इशारों पर काम करते रहें। सोनाली के ढंढूर फार्म हाउस पर ड्राइवर का काम कर चुके उमेद और माली का काम कर चुके नारायण ने बताया, ‘सुधीर सबको अपनी मर्जी से चलाना चाहता था। उसने मैडम के कुक को भी नौकरी से निकाल दिया और वह हर किसी से अलग-अलग बात करता था। हमने कई बार ये बातें सोनाली मैडम को बताईं मगर मैडम उसे मना नहीं कर पाती थीं। सुधीर काम के पूरे पैसे भी नहीं देता था। इसे लेकर उससे झगड़ा भी हुआ था। उसके बाद हमने फार्म हाउस का काम ही छोड़ दिया। सुधीर ने धीरे-धीरे फार्म हाउस में काम करने वाले सारे पुराने लोगों को निकाल दिया।
ऋषभ बेनीवाल के बताए मुताबिक सुधीर जानता था कि सोनाली की BJP सरकार और नेताओं में बनती है। इसी का फायदा उठाकर उसने सोनाली की मार्फत अपने चहेतों के कई काम निकलवाए और खुब रुपए कमाए।
सोनाली का परिवार चंडीगढ़ रवाना
सोनाली फौगाट के जीजा अमन पूनिया ने बताया कि वो यशोधरा वो अन्य परिजनों के साथ चंडीगढ़ मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलने के लिए जा रहे हैं। ताकि इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने की मांग सीएम से कर सकें। अगर उनकी ये मांग सीएम ने नहीं मानी तो वो सब चंडीगढ़ में सीएम हाऊस के सामने धरने पर बैठ जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks