स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

कालेजों में दाखिला लेने का आखरी मौका शुक्रवार को

 खाली रही सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग में ले सकेंगे छात्र हिस्सा



चंडीगढ़ : सुनील कोहाड़ /  तहलका न्यूज


हरियाणा के कॉलेजों में बीए प्रथम वर्ष में दाखिला लेने के इच्छुक छात्रों को कॉलेज उच्चतर शिक्षा विभाग ने एक ओर मौका देने की पूरी तैयारी कर ली है। जिन कॉलेजों में निर्धारित सीटों से कम दाखिले हुए हैं और सीटें खाली रह गई हैं। उन सीटों को भरने के लिए 26 अगस्त को ओपन काउंसलिंग की जाएगी। 










कॉलेज के प्रवक्ता पवन लोहान ने बताया कि जिन कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर छात्रों का पहली व दूसरी मैरिट लिस्ट में नाम आया था और वो दाखिला नहीं लेने के कारण सीटें खाली रह गई थी। उन सीटों को भरने के लिए 26 अगस्त को ओपन काउसलिंग ओपन होगी। इसके लिए छात्रों को ऑनलाईन आवेदन करना होगा और उसके बाद अपने निर्धारित कागजात फिजिकल रूप से संबंधित कॉलेज में जमा करवाने होंगे। वहीं फीस भी ऑनलाईन ही जमा करवाई जाएगी। फीस जमा करवाने के लिए छात्र अपने एटीएम कार्ड, नेट बैंकिंग, क्रेडिट कार्ड, गुगल पे या दूसरे यूजर का प्रयोग कर सकते हैं। ओपन काउंसलिंग में जिन छात्रों का मैरिट के आधार पर ही चयन किया जएगा और उन छात्रों को उसी दिन ऑनलाईन फीस जमा करवानी होगी। अगले दिन जमा करवाई गई फीस व कागजात मान्य नहीं होंगे। 





नारनौंद कॉलेज के एडमिशन नोडल अधिकारी कृष्ण चंद्र ने बताया कि बीए प्रथम आर्ट की 131, बीएससी नॉन मैडिकल में 91 सीटें, बीकॉम की 70 और बीएससी मैडिकल की 77 सीटें खाली हैं। इन सीटों पर दाखिला लेने के लिए छात्र आवेदन कर सकते हैं।






प्राचार्या श्रीमति दुर्गा ने बताया कि महाविद्यालय में यूजी कोर्स की कुल 369 सीटें खाली रह गई हैं। ओपन फिजिकल काउंसटिंग 26 अगस्त सेडल 369 सीटें खाली सीटों के लिए मैरिट के आधार पर सूची लगाई जाएगी । उन्होंने बताया कि गुरु जम्चेश्वर विश्वविद्यालय द्वारा पीजी कोर्सेस के लिए भी शेड्यूल जारी कर दिया गया है । शेड्यूल के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा 16 से 30 सितंबर तक एंट्रेस एज्जाम के आधार पर दाखिले होंगे । 



कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |