स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

सोनाली फौगाट के मामले में परिजनों के सुर बदले, एक राजनीतिक की भी इंट्री, जाने कौन है हरियाणा का वो बड़ा नेता !

 बुधवार को भी नहीं हो सका पोस्टमार्टम बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार पर संस्पेंस


भाई रींकू का आरोप : गोपाल कांडा कर रहा है गोवा में सुधीर व सुखविंदर की मदद !

हिसार : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


टीक टॉक सुपर स्टार एवं भाजपा नेत्री सोनाली फौगाट की मौत की गुत्थी तीन दिन बाद भी एक रहस्य बनी हुई है। मृतका के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में उसकी बहन के साथ दुष्कर्म कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया गया है। वहीं सोनाली की जेठानी मनोज फौगाट ने ऐसी किसी भी बात से साफ मना किया है। 







मनोज फौगाट ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सोनाली फौगाट एक यंग लेडी थी और वो अकेली इतना दम रखती थी कि किसी अकेले पुरूष के वश में करना नामुकिंन था। उन्होंने दुष्कर्म जैसी किसी भी बात का पूरी तरह से खंडन किया। वहीं परिजनों का कहना है कि सोनाली घर से चंडीगढ़ के लिए कहकर निकली थी और उसका चंडीगढ़ में ही कुछ दिन रूकने का कार्यक्रम था। गोवा टूर पर शूटिंग का कोई कार्यक्रम ना तो पहले से था और ना ही गोवा में उसकी कोई शूटिंग थी। उनके ये समझ में नहीं आ रहा है कि वो आखिरकार गोवा कैसे पहुंची। 







परिजनों ने बताया कि सोनाली फौगाट भाजपा की इतनी सक्रिय कार्यकर्ता थी कि उनकी मौत के बाद शिक्षा मंत्री के अलावा किसी दूसरे राजनीतिक व सीएम का कोई फोन तक नहीं आया। जबकि शिक्षा मंत्री कंवर पाल खुद घर आकर दुख प्रकट कर चुके हैं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है। परिजनों ने कहा कि उनके बच्चे दो दिन से गोवा में है और गोवा में भाजपा सरकार होते हुए भी उनकी कोई मदद नहीं की जा रही। यहां तक की पुलिस भी उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। 





रींकू ढाका ने तहलका न्यूज से बातचीत में कहा कि अब तक पुलिस उनका कोई सहयोग नहीं कर रही है। वहीं सोनाली ने चंडीगढ़ जाने की बात कही थी और वो भी उसके पास चंडीगढ़ जाने वाले थे। घर पर फोन आया तो पता चला कि वो गोवा में है। अब उनके ये समझ में नहीं आ रहा है कि गोवा में ना ही तो उसकी कोई शूटिंग थी और ना ही पहले से तय कोई कार्यक्रम था। जबकि सुधीर ने वतन ढाका के पास फोन कर सूचना दी थी कि सोनाली की शूटिंग के दौरान मौत हो गई है। अब ये सवाल उठता है कि आखिरकर उसके पीए सुधीर ने ऐसा झूठ क्यों बोला। 






रींकू ढाका ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब चंडीगढ़ का कार्यक्रम था और अचानक गोवा कैसे पहुंची। गोवा के होटल में तीन कमरे बुक करवाए गए थे। उनका सुधीर व सुखविंद्र पर शक इसलिए गहराता जा रहा है कि सोनाली ने मरने से ठीक एक दिन पहले इस बात का जिक्र फोन पर किया था कि उनके घर में हुई चोरी में सुधीर व सुखविंद्र का हाथ है और वो हिसार आने पर उनको सजा दिलवाकर रहेगी। साथ ही ये बात भी कही थी कि उसको खाने में कुछ गड़बड़ लग रही है। जिसकी वजह से उसके हाथ पांव काम करना बंद कर देते हैं और उसको ऐसा महसूस हो रहा है कि उसके साथ कुछ गलत हो रहा है। 







सुधीर सांगवान रोहतक का रहने वाला बताया जा रहा है। रींकू का आरोप है कि सुखविंद्र पूर्व मंत्री गोपाल कांडा का नजदीकी है। वहीं गोवा में ही गोपाल कांडा का बहुत बड़ा बिजनेस चलते हैं। रींकू ने आरोप लगाते हुए बताया है कि गोपाल कांडा ही सुधीर व सुखविंद्र की गोवा में मदद कर रहा है। ऐसे में गोपाल कांडा की इस मामले में इंट्री हो चुकी है और तफतीश होने पर अन्य चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं।  




कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |