यारी इंडिया संस्था कर रही है जरूरतमन्दों की मदद : रणबीर लोहान
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
अमेरिका की यारी इंटरनेशनल संस्था के सहयोग से भारत में यारी इंडिया संस्था जरूरतमंदो की मदद कर रही है। संस्था ने काफी जरूरतमंद लोगों की आर्थिक सहायता की है। भविष्य में भी संस्था गरीब व असहाय लोगों की मदद करती रहेगी। उक्त शब्द यारी इंडिया संस्था के भारत के चेयरमैन रणबीर लोहान ने गांव गढ़ी अजीमा में एक गरीब परिवार की मदद करने के दौरान कहे। उनके साथ संस्था के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट विनोद गर्ग, युवा प्रदेश अध्यक्ष सुमेश नारू सिंघवा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मनोज सिंघड़ व अमरदीप श्योराण ने संस्था की तरफ से गांव गढ़ी अजीमा के एक बीमार व्यक्ति की 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता की है। यारी इंटरनेशनल संस्था अमेरिका के चेयरमैन डॉ. जसबीर सिंह के मार्गदर्शन में यारी इंडिया संस्था भारत में काम कर रही है।
रणबीर लोहान कहा कि यारी इंटरनेशनल संस्था अमेरिका, कनाडा, फिलीपींस व भारत सहित कई अन्य देशों में सामाजिक सेवा के कार्यों में लगी हुई है। भारत में भी यारी इंडिया संस्था जरूरतमंद पिछड़े, दलित, गरीब परिवारों व आपदा से त्रस्त युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों की स्वास्थ्य, शिक्षा, घर बनवाने सहित जीवन यापन के अन्य कार्यों के लिए आर्थिक मदद करती रहती है। क्षेत्र के गांव नारनौंद, सिंघड़, खानपुर, डाटा, मसूदपुर, गामड़ा, कापड़ों, माजरा, बास, भकलाना व खरबला सहित अन्य गांव में इसी प्रकार के जरूरतमंद लोगों की आर्थिक मदद की जा चुकी है। युवाओं को नशे से दूर करने व खेलों को बढ़ावा देने के लिए भी समय-समय पर कार्यक्रमों के द्वारा जागरूकता अभियान चलाया जाता है। किसान आंदोलन के दौरान भी यारी इंटरनेशनल संस्था के वालंटियरओं द्वारा बॉर्डर पर लगातार पानी की सेवा की गई। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी आर्थिक सहयोग आंदोलन को दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks