बास गांव में अब ये उलझा पेंच, एसडीएम को ज्ञापन सौंपा !
बास नपा के सफाई कर्मचारियों ने नपा में रखने की उठाई मांग
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
बास नपा का दर्जा मिलने के उपरांत जिन सफाई कर्मचारियों को बास पंचायत से प्रमोट करके नगर पालिका पे-रोल पर लगाया गया था। उन्हें अब वापिस पंचायतों में एडजेस्टमेंट करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। लेकिन कर्मचारी पंचायत की बजाय नपा में ही रहना चाहते हैं। कर्मचारियों ने एकत्रित होकर एक मांग पत्र एसडीएम को सौपा।
कर्मचारी राजवीर, वेदपाल, प्यारेलाल, शिवकुमार, हरिओम, रामनिवास, ज्योति, सुनीता, अनीता व सुलोचना ने बताया कि वो पहले बास ग्राम पंचायतों के अंतर्गत सफाई कर्मचारी थे 2018 में नगरपालिका बनाने के बाद हम सब कर्मचारियों को सरकार के आदेशानुसार पालिका पे-रोल पर कर दिया गया था। अब सरकार द्वारा बास नपा का दर्जा समाप्त कर दिया गया है। जिला नगर आयुक्त द्वारा पत्र भेजकर सभी कर्मचारियों को पूर्व की भांति ग्राम पंचायतों में समायोजित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन हम सभी सफाई कर्मचारी ग्राम पंचायत में नहीं जाना चाहते। इसलिए हमारी मांग है कि हमें नारनौंद नगरपालिका के अंतर्गत समायोजित किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks