स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे से राखी गांव के ग्रामीण हुए लामबंद !

 पंचायती जमीन के विवाद में राखी शाहपुर के ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन



नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज


 गांव राखी शाहपुर के ग्रामीणों ने पंचायती जमीन पर अवैध कब्जे को लेकर एसडीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने पंचायती भूमि पर एक महिला पार्क का निर्माण के लिए सरकार से ग्रांट की गुहार लगाई थी और ग्रामीणों का कहना है कि पार्क के निर्माण के लिए ग्रांट भी आ गई है। उन्होंने सरकार से मांग है कि इस जमीन पर पार्क के अंदर मानकी मांग उठाई है। 






         ग्रामीण राजबाला राखी, मूर्ति, सुजानी, संतरो, वीरमति, सीमा, पुनम, रामरती, कमलेश, माया, राधा, राजेंद्र, समुंदर, संदीप, धर्मवीर, जितेंद्र, संजय, बलमत, अजमेर, शीशपाल, राजेश, सुरता, पाल, रामकेश, प्रकाश, महासिंह आजाद व मनोज इत्यादि ने बताया कि लड़कियों के प्राइमरी स्कूल के पास एक एकड़ भूमि पर दो परिवारों का नाजायज कब्जा था। जिसको 14 मई 2020 को एक गांव में सामूहिक पंचायत में फैसला करते हुए उस कब्जे को छुड़वा लिया गया था। उसके बाद यह फैसला लिया गया था कि इस जमीन पर गांव की महिलाओं के लिए एक पार्क बनाया जाएगा और जमीन के चारों तरफ दीवार निकाल कर निकाल दी गई थी। लेकिन उसके बाद 18 मई को गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दीवार को गिरा कर उस जमीन पर फिर से कब्जा करने की कोशिश की गई है। हमारी प्रशासन से मांग है कि उस जमीन पर महिलाओं के लिए एक पार्क का निर्माण करवाया जाए। ताकि पंचायत के इस जमीन पर फिर से कोई अवैध कब्जा ना कर सके।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |