स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मृतक छात्र के पिता ने सोशल मीडिया पर वायरल की वीडियो, वजह जानकर हैरान रह जाएंगे !

 कम से कम मरे हुए बेटे को बदनाम ना करें रोड़वेज कर्मचारी


बहादुरगढ़ : तहलका न्यूज



    सोनीपत के मुरथल में बस के नीचे आने से इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र अभिमन्यु की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस पर रोड़वेज चालक व परिचालक ने मीडिया को बताया था कि मृतक छात्र ने बस टिकट नहीं ली हुई थी। जिससे वो चलती बस से छलांग लगा गया और बस के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। लेकिन मृतक के पिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर पूरे मामले का ही रुख बदल दिया। 






मृतक छात्र अभिमन्यु के पिता दीपक ने वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसमें वो अभिमन्यु की हर रोज की टिकटें दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि अभिमन्यु हर रोज बस में टिकट लेकर सफर करता था और वापसी में प्राइवेट बस से घर आता था। लेकिन रोड़वेज कर्मचारी अपनी गलती को छिपाने के लिए उसके मृत बेटे को बदनाम करने में लगे हुए हैं। उन्होंने हाथ जोड़कर अपील करते हुए कहा कि कम से कम उसके बेटे को बदनाम ना करें। वहीं पुलिस से गुहार लगाई है कि उस दिन की बस टिकट का मिलान भी बस के बाउचर से किया जाए और बस चालक परिचालक के खिलाफ उचित कार्रवाई करें। ताकि भविष्य में ऐसी घटना किसी अन्य माता पिता के साथ ना घटे। 





गौरतलब है कि 17 मई को मुरथल विवि के सामने अभिमन्यु बस से उतरते हुए गिर गया था और बस का पिछला पहिया उसके सिर के ऊपर से गुजर गया था। बस उसको उतारने के लिए तो नहीं रुकी, लेकिन उसके सिर पर से गुजरने के बाद कुछ दूरी पर जाकर जरुर रुक गई थी। जिसके बाद बस चालक परिचालक ने मीडिया के साथ साथ पुलिस के सामने बताया था कि मृतक छात्र अभिमन्यु ने बस में सफर करने के लिए टिकट नहीं ली हुई थी और उसने विवि के सामने स्पीड ब्रेकर पर बस से छलांग लगा दी और बस के नीचे आ गया। हालांकि पुलिस ने बस चालक को जांच में शामिल किया हुआ है और उसका ड्राइवरी लाइसेंस अपने कब्जे में लिया हुआ है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |