स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

राखी गढ़ी के टीलों से खुदाई में ऐसा क्या निकला की कालेजों के छात्रों को अपनी तरफ खींच रहा है !

 कॉलेज की छात्राओं ने देखी राखीगढ़ी में हड़प्पा कालीन की प्राचीन सभ्यता

  
      राखी गढ़ी के टीलों पर खुदाई करते छात्र। ( फोटो सुनील कोहाड़ )

   नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज



 हड़प्पा कालीन सभ्यता को लेकर राखीगढ़ी पूरे विश्व में प्रसिद्ध है खेड़ी में खुदाई का कार्य जोरों से चल रहा है जिसको देखने के लिए देश विदेश से पर्यटक यहां पर पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में राजकीय कॉलेज बवानी खेड़ा की छात्राओं ने शनिवार को हड़प्पा कालीन सभ्यता के अवशेषों को बारीकी से देखा।





हड़प्पा कालीन सभ्यता को लेकर विश्व के मानचित्र पर अंकित राखीगढ़ी में इन दिनों भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग दिल्ली की तरफ से खुदाई का कार्य चल रहा है जिसको देखने के लिए शनिवार को राजकीय कॉलेज बवानीखेड़ा की छात्राएं यहां पर पहुंची उन्होंने नंबर एक पर खुदाई के दौरान निकले अवशेषों का बारीकी से अवलोकन किया उसके बाद के लिए नंबर तीन पर पहुंची और वहां पर उन्होंने कच्ची व पक्की ईटों की दीवारों को देखा यह दीवार आज भी सही तरीके से दिखाई दे रही है हजारों वर्ष पुरानी समस्या के दौरान निकले गए पुराने बर्तन, मिट्टी की चूड़ियां, मनके, मिट्टी के खिलौने, कंकाल को देखकर छात्राओं ज्योति, सीमा, प्रियंका, पिंकी इत्यादि ने बताया कि राखीगढ़ी के बारे में काफी सुना था पहली बार यहां आकर खुदाई को देखा है वास्तव में ही यह पूरे विश्व की एक ऐसी धरोवर है। जो कि हमारे देश लिए गर्व की बात है। 








कॉलेज की प्रोफेसर डॉ मीना कुमारी वह सरिता ने बताया कि कॉलेज की छात्राओं को काफी जी के साथ कि वह राखीगढ़ी में जाकर खुदाई करते हुए देखें खुदाई के दौरान जो भी अवशेष निकले हैं उनको देखकर छात्राओं को बहुत कुछ सीखने को मिला है अब तक राखीगढ़ी के बारे में बहुत कुछ सामने नहीं आया है लेकिन आने वाले दिनों में राखीगढ़ी के बारे में काफी चौकानेवाले रहस्य सामने आएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |