धरने पर बैठे किसानों को बातचीत के लिए डिप्टी सीएम ने दिल्ली बुलाया, इनेलो नेता ने धरने को दिया समर्थन !
धरने पर बैठे किसानों को बातचीत के लिए दुष्यंत ने दिल्ली बुलाया
नारनौंद : सुनील कोहाड़ / तहलका न्यूज
खराब फसल के मुआवजे को लेकर पिछले डेढ़ महीने से किसान खेड़ी चोपटा की तहसील पर ताला लगाकर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसानों की मांग है कि उन्हें मुआवजा दिया जाए जब तक मुआवजा नहीं मिलेगा तब तक उनका धरना जारी रहेगा। किसानों की एक कमेटी प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात करने के लिए दिल्ली पहुंची। उन्होंने किसानों अश्वासन दिलाया है कि जल्दी सभी को मुआवजा दे दिया जाएगा।
खेड़ी चौपटा तहसील के 17 गांव में कपास की फसल पूरी तरह से खराब हो गई थी। किसानों किसानों को उसके बावजूद भी मुआवजे से वंचित रखा गया तो किसानों ने खेड़ी तहसील पर ताला जड़कर सरकार के खिलाफ धरना देना शुरू कर दिया। करीब एक सप्ताह पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने धरने की कमेटी को बातचीत करने के लिए चंडीगढ़ बुलाया था। किसानों को आश्वासन दिया था कि उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दे दिया जाएगा। लेकिन एक सप्ताह के बाद भी सरकार की तरफ से मुआवजा देने की कोई घोषणा नहीं हुई तो शनिवार को एक बार फिर किसानों की कमेटी की बैठक हुई।
शनिवार को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने किसानों को मिलने के लिए दिल्ली बुलाया है। जिसमें किसान नेता सुरेश कोथ, रामनिवास, रणधीर, मास्टर राजकुमार, राजेश कापड़ों, साधु खेड़ी, रघुवीर कापड़ों, बसाऊंराम इत्यादि 15 सदस्यों की एक कमेटी बातचीत के लिए दिल्ली पहुंचे। बातचीत कॉफी शांति कैसे हुई और किसानों को आश्वासन दिया कि उनको जल्द मुआवजा राशि दे दी जाएगी। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान ने कहा कि सरकार को जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा देकर इनकी समस्या का समाधान करना चाहिए ताकि इस गर्मी के मौसम में किसान अपने घरों पर रहकर खेतों में अगली फसल की बिजाई कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks